भारत जोड़ो यात्रा को रोकने रचा गया ड्रामा, मोदी भी जनसभाओं में हो रहे शामिल

-कांग्रेस महासचिव प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल ने लगाया आरोप

(फोटो : वेणु)

जम्मू। कांग्रेस महासचिव प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उनकी पार्टी कोरोना की स्थिति को लेकर चिंतित हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि पूरा ड्रामा यात्रा को रोकने के लिए रचा गया है। चीन से उड़ानें आ रही हैं लेकिन कोई राष्ट्रीय स्तर का प्रोटोकॉल नहीं है, जो डब्ल्यूएचओ द्वारा सुझाया गया हो। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभाओं में भाग ले रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई पत्र नहीं जारी नहीं हुआ है। जबकि यात्रा को रोकने के लिए पत्र जारी किया गया था। वेणुगोपाल ने आगे बताया कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती व कई अन्य नेता जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में समान विचारधारा वाले लोगों और पार्टियों ने यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘यात्रा का प्रभाव प्रत्येक दिन बीतने के साथ बढ़ रहा है जो इस बात की पुष्टि करता है कि देश के लोग देश के भीतर धर्मनिरपेक्ष नैतिकता चाहते हैं।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भाजपा और संघ परिवार जैसी विभाजनकारी ताकतों को एक स्पष्ट और जोरदार संदेश देना है, जिन्होंने देश और इसके संविधान को भारी नुकसान पहुंचाया है।

महिलाओं को जोड़ेंगी प्रियंका, राहुल ने दी बड़ी जिम्मेदारी

भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी इसके प्रभाव को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है जिसके लिए पार्टी ने मेगा प्लान तैयार किया है। राहुल गांधी देशभर में रैली करेंगे, वहीं महिला वोटरों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रियंका गांधी को कमान दी गई है। 2024 के लिए आधी आबादी को कांग्रेस से जोड़ने के लिए राहुल गांधी ने प्रियंका को मैदान में उतार दिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी हर राज्य मुख्यालय पर महिला मार्च का नेतृत्व करेंगी. हर महीने कम से कम एक या दो मार्च निकालने की तैयारी है। प्रियंका ने देश की लगभग पचास फीसदी वोटरों यानी महिला वोटरों के लिए अलग से घोषणापत्र जारी करने का प्लान भी बनाया है। इस घोषणापत्र में महिलाओं से जुड़े सभी मुद्दे शामिल किए जायेंगे। इस घोषणापत्र में महंगाई, महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा, नौकरी में आरक्षण, गैस सिलेंडर की कीमतें, खाद्य पदार्थों के बढ़ते दाम, दूध और घर के बजट को खासकर निशाने पर रखा जायेगा।

000000

प्रातिक्रिया दे