- सैम करेन : 18.50 करोड़ : पंजाब किंग्स
- कैमरन ग्रीन : 17.50 करोड़ : मुंबई इंडियंस
- बेन स्टोक्स : 16.25 करोड़ : चेन्नई सुपर किंग्स
0 पहले दिन 37 बिके इनमें 18 विदेशी, 50 खिलाड़ियों पर और लगेगी बोली
0 0 मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा
फोटो आईपीएल नाम से ……………
कोच्चि। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करेन शुक्रवार को यहां आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जिन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस 2021 में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे जब राजस्थान रॉयल्स ने तब उनके लिए 16.25 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी।
ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला कैमरन ग्रीन को आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा। वह इस लीग के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दिग्गज हरफनमौला बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ की रकम के साथ अपनी टीम से जोड़ा। इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज हैरी ब्रुक के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए की बोली लगाई। भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मयंक अग्रवाल को भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था।
0 ऑक्शन में 87 खिलाड़ी
मिनी ऑक्शन में 87 खिलाड़ी खरीदे जाने हैं। अब तक 37 खिलाड़ी ही खरीदे गए हैं। इनमें 18 विदेशी हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने 206.5 करोड़ में से 139.90 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अभी फ्रेंचाइजियों के पास 66.6 करोड़ की रकम बची है।
0 पूरन ने रचा इतिहास
आईपीएल नीलामी के इतिहास में एक और रिकॉर्ड बना। विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। उन्हें 16 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे। बॉलिंग ऑलराउंडर्स पर सबसे ज्यादा बोली लगी।
00000

