सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 3 जेसीओ सहित16 जवान शहीद, 4 घायल

नॉर्थ सिक्किम बेहद ही खतरनाक इलाका, इन दिनों ढका है बर्फ से

फोटो सिक्किम नाम से …………

नई दिल्ली। उत्तर सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को सेना का एक ट्रक तीव्र मोड़ पर मुड़ते समय खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन जूनियर कमीशन्ड अधिकारी (जेसीओ) समेत 16 सैन्य कर्मी मारे गये। सेना के अनुसार, चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। ज्ञात हो कि नॉर्थ सिक्किम बेहद ही खतरनाक इलाका है। ये इलाका इन दिनों पूरा बर्फ से ढका होता है। इस दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वह सैनिकों की मृत्यु से बहुत दुखी हैं।

सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे। ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था। जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। बताते हैं कि 4 घायल जवानों को रेस्क्यू कर निकाला गया। इस हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

काफिला चत्तेन से थंगू की ओर जा रहा था

सेना ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चत्तेन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। जेमा के रास्ते में, वाहन एक तीव्र मोड़ पर स्लिप होकर नीचे खाई में गिर गया। हादसे के बाद एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया।

3 जेसीओ समेत 16 जवान शहीद

भारतीय सेना ने कहा कि दुर्भाग्य से, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और 13 सैनिक ने दुर्घटना में शहीद हो गए। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। सेना के 4 जवानों को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रक्षा मंत्री ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि,उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

सेना शहीद परिवारों के साथ खड़ी है

भारतीय सेना ने हादसे पर बयान जारी किया है और कहा कि वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। परिजन की हरसंभव मदद की जाएगी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में दुर्घटना में शामिल सेना का वाहन चाटेन से थंगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था। मौके पर रेस्क्यू कर लिया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिक्किम में सड़क दुर्घटना में हमारे वीर जवानों की शहादत से आहत हूं। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं : शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया. सिक्किम में हमारे बहादुर सेना के जवानों की जान लेने वाले दुखद सड़क हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

जवानों की शहादत दुखद : सपा

समाजवादी पार्टी ने भी हादसे पर दुख जताया है। सपा ने ट्वीट किया- नॉर्थ सिक्किम में सेना के ट्रक हादसे में 16 जवानों के शहीद और 4 जवानों के घायल होने की खबर, अत्यंत दुखद है। ईश्वर शहीदों की आत्मा को शांति दें एवं घायलों को जल्द स्वस्थ करें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं, राहत बचाव का कार्य तेजी से करे सरकार। भावभीनी श्रद्धांजलि।

000000

प्रातिक्रिया दे