अमेरिकी एयरबेस पर वर्टिकल लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ F-35B लड़ाकू विमान, सामने आया VIDEO

अमेरिका के टेक्सास में एक अत्याधुनिक फाइटर जेट लैंडिंग के वक्त हादसे का शिकार हो गया। राहत की बात रही है कि हादसे में पायलट ने खुद सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहा। घटना उस समय हुई जब टेक्सास में गुरुवार को फाइटेर जेट F-35B लैंडिंग कर रहा था। विमान की वर्टिकल लैंडिंग थी इसलिए हादसा बड़ा रूप नहीं ले पाया। 

घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि विमान लैंडिंग के लिए एयरबेस पर पहुंचता है और हवा में ही खुद को स्थिर करता है। लैंडिंग के लिए धीरे-धीरे नीचे आता है। ऊपर से नीचे आने की स्पीड ज्यादा हो गई जिसकी वजह से लैंड करने के बाद जमीन से कुछ ऊपर उछलता है और उसकी नाक जमीन से सट जाता है। इसके बाद लड़ाकू विमान पर से पायलट का कंट्रोल हट जाता है। 

नाक के बल गिरने के बाद विमान एक साइड झुक जाता है और फिर गोल-गोल घूमने लगता है। इतने में ही पायलट चालाकी दिखाते हुए खुद को एग्जिट कर लेता है और पैराशूट के जरिए वो भी जमीन पर लैंड कर जाता है। पायलट के बाहर निकलने के बाद विमान भी रूक जाता है। एयरपोर्ट के बाहर खड़े किसी शख्स ने घटना का पूरा वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया।

पत्रकार शिव अरुणा ने भी घटना का वीडियो शेयर किया। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, जब मैं टेक्सास में कल की F-35B घटना को कैप्चर करने वाले इस वीडियो को देखता हूं, तो मैं केवल यही कह सकता हूं कि सभी VTOL (वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग) पायलटों को सलाम है। 

प्रातिक्रिया दे