-महाराष्ट्र के हिंगोली में लोगों से मिले कांग्रेस नेता
नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को 65 वां दिन था। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में यह पांच दिनों से जारी है। शुक्रवार दोपहर बाद यह पड़ोसी हिंगोली जिले में पहुंची। हिंगोली में ही शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने यात्रा में राहुल गांधी का साथ दिया। आदित्य ने महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, शिवसेना विधायक सचिन अहीर के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा आज 65 वें दिन में प्रवेश कर गई। 7 नवंबर की रात को यह पड़ोसी तेलंगाना प्रांत से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलुरु पहुंची थी। बीते पांच दिनों से यह नांदेड़ जिले में भ्रमण कर रही है।
–
मिल रहा सहयोगी दलों का साथ
सूबे में जिस तरह से कांग्रेस को सहयोगी दलों का साथ मिल रहा है, उससे साफ है कि सूबे में महागठबंधन के जोड़ आपस में मजबूत हैं। गुरुवार को नांदेड़ में कांग्रेस के साथ एनसीपी भी साथ में आई थी। राहुल के साथ लोकसभा सांसद व एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और एनसीपी के कुछ नेता पैदल मार्च में शामिल हुए।
—

