नई दिल्ली। दुनियाभर के ‘सबसे गंदे आदमी’ के नाम से पहचाने जाने वाले ईरान के शख्स की आखिरकार मौत हो गई है। 94 साल की अमौ हाजी लगभग 60 सालों से नहीं नहाए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, 94 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई। वह पिछले 60 सालों से नहीं नहाया था इसीलिए उसे दुनिया का सबसे गंदा आदमी कहा जाता था। दुनिया का सबसे गंदा आदमी कहे जाने वाले इस व्यक्ति का नाम अमौ हाजी बताया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमौ हाजी को डर था कि अगर वह नहाएगा तो उसे इंफेक्शन हो जाएगा इसलिए उसने नहाना छोड़ दिया था। अमौ हाजी दक्षिणी फार्स प्रांत के देजगाह गांव में अकेले रहते थे। आईआरएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है साल 2013 में इस व्यक्ति के ऊपर ‘द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी’ नाम की एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई थी। डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया था कि अमौ हाजी अपना जीवन किस प्रकार जीते हैं। आईआरएनए एजेंसी ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से कहा कि हाजी ने बीमार होने के डर से नहाने से परहेज किया था। लेकिन पहली बार कुछ महीने पहले, ग्रामीण उसे नहाने के लिए बाथरूम में ले गए थे। ग्रामीणों ने कहा कि वे अपनी युवावस्था में लगे कुछ सदमों से उबर नहीं पाए जिसके कारण उन्होंने नहाने से इनकार कर दिया। हाजी सड़क किनारे मरने वाले जानवरों को खाते थे, जानवरों के मल से भरे पाइप से धूम्रपान करते थे। उनका मानना था कि स्वच्छता उन्हें बीमार कर देगी।
–
नहाने की बात सुनकर हो जाता था उदास
कई पुरानी तस्वीरों में वह सिगरेट पीते नजर आता है। एक तस्वीर में हाजी चार सिगरेट एक साथ पीते दिखाई दे रहा है। न्यूज एजेंसी ने कहा कि नहाने के प्रयासों या पीने के लिए साफ पानी देने पर वह उदास हो जाता था। रिपोर्ट्स कहती हैं कि सबसे लंबे समय तक न नहाने का रिकॉर्ड हाजी के नाम था लेकिन कुछ लोग इस पर सवाल उठाते हैं। दावा किया जाता है कि साल 2009 में एक भारतीय शख्स को ब्रश किए और नहाए हुए 35 साल हो गए थे। हालांकि इसके बाद उसके साथ क्या हुआ स्पष्ट नहीं है।
–
गांव वालों के नहलाने के बाद बिगड़ी तबीयत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ महीने पहले गांव वालों ने उन्हें जबरदस्ती पकड़ कर और बाथरूम में ले जाकर नहला दिया था। इसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। अब 67 साल में पहली बार नहाने के बाद उनकी तबीयत ऐसी गंभीर स्थिति में पहुंच गई कि बीते दिनों उनकी मौत ही हो गई.
–
अब भारतीय के नाम आ सकता है ‘रिकॉर्ड’
हाजी की मृत्यु के बाद, अब यह अनौपचारिक रिकॉर्ड एक भारतीय व्यक्ति के पास जा सकता है, जिसने अपने जीवन के अधिकांश समय तक स्नान नहीं किया। 2009 में एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि पवित्र शहर वाराणसी के बाहर एक गांव के कैलाश कलाऊ सिंह ने देश के सामने आने वाली सभी समस्याओं को समाप्त करने के प्रयास में 30 वर्षों से अधिक समय तक नहाया नहीं। कलाऊ सिंह हर शाम आग जलाकर धूम्रपान करता था। कलाऊ एक पैर पर खड़े होकर भगवान शिव की भी पूजा करता था।
—


 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                