राम मंदिर का आधा काम पूरा, 14 जनवरी 2024 को होगा उद्घाटन
-20 मीटर के दायरे में बन रहा है मंदिर का गर्भगृह
अयोध्या। अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के जनता के लिए खुलने की तारीख आ गई है। श्रीराम मंदिर के गर्भ ग्रह में मकर संक्रांति वाले दिन जनवरी 2024 में श्रीराम लला विराजमान होंगे। उसी दिन राम मंदिर का उद्घाटन कर उसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय ने बताया कि 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के दिन राम मंदिर का उद्घाटन प्रस्तावित है। उस दिन सूर्य देव उत्तरायण होंगे, जिसे शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इसी दिन रामलला गर्भ ग्रह में विराजमान हो जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी इस खास मौके के साक्षी होंगे। इसी दिन से मंदिर के गर्भ गृह को आम जनता के दर्शनों के लिए खोल दिया जाएगा। जबकि मंदिर के बाकी हिस्से का काम चलता रहेगा।
मंदिर का हर फ्लोर 21 फीट का
राय ने बताया कि मंदिर का हर फ्लोर 21 फीट का होगा। उसमें 13 कोटा का मार्बल लगाया जाएगा। मंदिर का गर्भगृह 20 मीटर के दायरे में बन रहा है। इसके लिए 6 मार्बल के पिलर बनाए जा रहे हैं। दिसंबर 2023 की गर्मियों तक गर्भ गृह तैयार हो जाएगा।
—
भगवान राम के मस्तक पर पड़ेगी सूर्य की रोशनी
उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष से टेलीस्कोपिक विधि से तैयारी की जा रही है जिससे रामनवमी के दिन भगवान राम के मस्तक पर सूर्य की रोशनी सीधे जा सके. इसको लेकर राम मंदिर बना रही निर्माण एजेंसियां तेजी से काम कर रही हैं। राम मंदिर का नक्शा सोमपुरा खानदान ने बनाया है, जिनके दादा ने सोमनाथ मंदिर का नक्शा बनाया था। राम मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा। उसमें 394 खंभे होंगे और हर खंभे पर 16 मूर्तियां रामायण से जुड़ी बनेंगी।
मंदिर का आधा काम पूरा
चंपत राय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मंदिर का 50 प्रतिशत हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है। मंदिर की ऊंचाई 161 फीट होगी, जिसमें 394 खंभे होंगे और हर खंभे पर रामायण से जुड़ी 16 मूर्तियां होंगी। खास बात ये है कि मंदिर के निर्माण में लोहे की सरिया का प्रयोग नहीं किया गया है। इसकी जगह कॉपर का प्रयोग किया जा रहा है। अभी तक मंदिर का 50% काम पूरा हो चुका है। ग्राउंड लेवल 17 फीट ऊपर है और खुदाई स्थल से 60 फीट ऊपर है।

