रात के अंधेरे में बीच सड़क पर पड़ा था अजगर, शख्स ने नंगे हाथों से पकड़ा और फिर…

: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी तरह एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अंधेरे के समय में बीच सड़क पर पड़े अजगर को हटाते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) अधिकारी परवीन कास्वां ने ट्विटर पर अपलोड किया है, जिसके बाद देखते ही देखते यह वायरल हो गया।

दरअसल, रात के समय गाड़ी से सफर कर रहे लोगों के सामने बीच सड़क पर एक विशालकाय अजगर आ गया। इसके बाद वीडियो में एक शख्स उस अजगर को हटाने के लिए उसके पास जाते हुए दिखाई दे रहा। वह शख्स उसे अपने नंगे हाथों से ही खींच कर सड़क के किनारे फेंक देता है। अजगर वहां से रेंगता हुआ दूर चला जाता है। इस दौरान, गाड़ी में बैठे कई लोग आपस में कुछ बातचीत करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं।

IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
परवीन कास्वां एक इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी हैं, जोकि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और लोकप्रिय हैं। वह समय-समय पर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उन्होंने अजगर के इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ”इस पर आपके विचार। वन्यजीवों वाली जगह में जाना और परेशान करना या सड़क दुर्घटना से बचाना? वीडियो दक्षिण भारत का है।” बता दें कि कास्वां ने यह वीडियो शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे पोस्ट किया, जिसके बाद शनिवार शाम तक 80 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए। वहीं, 300 से ज्यादा यूजर्स वीडियो को रि-ट्वीट कर चुके हैं।

यूजर्स कर रहे कैसे कॉमेंट्स?

https://twitter.com/ParveenKaswan/status/1575693899212824576?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1575693899212824576%7Ctwgr%5E35ea6c51b89702745053f09c6e11bbb6dd86270c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fviral-news%2Fstory-large-snake-python-moved-by-man-off-road-with-his-bare-hands-viral-video-parveen-kaswan-7162084.html

परवीन कास्वां के इस ट्वीट पर कई लोगों ने कॉमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, ”ऐसा लग रहा है कि वह अजगर को बचा रहा है।” एक अन्य ने लिखा कि वह आराम से गया और उसने उसे पकड़ा और फिर झाड़ियों के पास छोड़ दिया। इससे वह बच गया। कई लोगों ने शख्स को उस अजगर को नंगे हाथों से पकड़ने के लिए उसकी बहादुरी की प्रशंसा की है। हालांकि, कुछ लोगों ने रात के समय वहां पर गाड़ी की उपस्थिति पर सवाल भी उठाए हैं। एक यूजर ने कहा कि रात के समय जंगल में गाड़ी कैसे चली गई?

प्रातिक्रिया दे