हटेंगे टोल प्लाजा, नियमों कुछ बदलाव के बाद होंगे शुरू
फोटो फास्ट टेग नाम से ………………
नई दिल्ली। अब लोगों को जल्द ही लोगों को टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सकता है। फास्टैग को लेकर टोल पर ट्रैफिक को और तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया था लेकिन अब जीपीएस आधारित टोल कलेक्शन की मदद से टोल प्लाजा ही खत्म कर दिए जाएंगे। यह टेक्नोलॉजी भारत के पास है लेकिन मोटर व्हीकल नियमों में कुछ बदलावों के बाद इसे लागू किया जाएगा। लोगों को एक फिक्स्ड रेट पर टोल नहीं देना होगा बल्कि जितनी दूर उन्होंने सफर किया है उतना ही टोल लगेगा।
कैसा कटेगा जीपीएस से टोल?
इस टेक्नोलॉजी के तहत आपको अपनी कार में एक जीपीएस डिवाइस फिक्स करना होगा। आप जैसे ही टोल वाले हाइवे पर गाड़ी लाएंगे टोल की कैलकुलेशन शुरू हो जाएगी। आपने जितनी दूरी का सफर उस सड़क पर तय किया है उसके हिसाब से पैसे काट लिए जाएंगे। ये रकम सीधे आपके बैंक अकाउंट से काटी जाएगी। साथ ही आपको अपना वाहन इस प्रणाली के तहत रजिस्टर कराना होगा। जीपीएस आधारित टोल सिस्टम से स्थानीय लोगों को टोल पर मिलने वाली छूट बंद हो सकती है।
क्या होगा लाभ?
अगर जीपीएस आधारित टोल सिस्टम लागू होता है तो लोगों को फिक्स्ड चार्ज नहीं देना होगा बल्कि उन्हें जितनी दूर उन्होंने ट्रेवल किया है उन्हें उतना ही पैसा देना होगा। इससे टोल प्लाजा के पास जाम की समस्या से भी निजात मिलेगा। साथ ही टोल प्लाजा पर आए दिन सामने आने वाले विवाद के मामले भी खत्म हो जाएंगे।


 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                