रिलायंस का दीवाली धमाका, मुकेश अंबानी ने बच्चों को बना उत्तराधिकारी
मुंबई। देश में हर कोई 5जी सर्विस के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अब मुकेश अंबानी ने भारत में रिलायंस जियो की 5जी सर्विस के रोलआउट पर बड़ा ऐलान किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि समूह की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो 5जी नेटवर्क के विकास पर दो लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस साल दिवाली तक देश के प्रमुख शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। अगले साल के अंत तक जियो पूरे देश में 5जी सेवाएं देने लगेगी।
अंबानी ने आरआईएल की 45वीं सालाना आमसभा की बैठक में यह घोषणा की। इसके साथ ही उन्होने कहा कि जियो अगले साल के अंत तक पूरे देश में 5जी सेवाएं देने लगेगी। अंबानी ने कहा, समूचे देश में सही मायने में 5जी नेटवर्क खड़ा करने के लिए हम कुल दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जियो ने भारत जैसे बड़े आकार वाले देश के लिए 5जी सेवा शुरू करने के लिए सबसे तेज और सबसे महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। दो महीनों के भीतर, दिवाली तक हम दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में जियो 5जी की शुरुआत कर देंगे। उन्होंने कहा कि भारत में 5जी सेवाएं महानगरों में शुरू होने के बाद जियो हर महीने अपनी मौजूदगी बढ़ाती जाएगी। जियो ने अपनी फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करने के दो साल के भीतर ही बीएसएनएल को इस खंड के सिरमौर की पदवी से हटा दिया था। अंबानी ने कहा, भारत फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अपनाने के मामले में दुनिया में अभी 138वें स्थान पर है। जियो भारत को इस श्रेणी में शीर्ष 10 देशों तक ले जाएगी।
—
इन शहरों से होगी शुरुआत
अंबानी ने कहा कि जियो ने भारत जैसे बड़े आकार वाले देश के लिए 5जी सेवा शुरू करने के लिए सबसे तेज और सबसे महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। दो महीनों के भीतर, दिवाली तक हम दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में जियो 5जी की शुरुआत कर देंगे। उन्होंने कहा कि भारत में 5जी सेवाएं महानगरों में शुरू होने के बाद जियो हर महीने अपनी मौजूदगी बढ़ाती जाएगी।
—
2023 तक हर कस्बे-तहसील में 5 जी
दिसंबर, 2023 आने तक देश के हर कस्बे एवं तहसील तक जियो की 5जी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। रिलायंस ने हाल में संपन्न नीलामी में 88,078 करोड़ रुपए का स्पेक्ट्रम खरीदा है। उसी समय कंपनी ने कहा था कि वह देश में उन्नत 5जी नेटवर्क खड़ा करेगी। अंबानी ने कहा कि जियो ने देशभर में फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क खड़ा कर लिया है और आज फाइबर-टु-द-होम (एफटीटीएच) का हर तीन में से दो नया उपभोक्ता जियो को ही चुन रहा है।
मुकेश अंबानी ने बच्चों को सौंपी जिम्मेदारी
रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अपने बड़े पुत्र आकाश को समूह की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो का प्रमुख पहले ही नामित कर चुके हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 45वीं सालाना आमसभा में अंबानी ने ईशा और अनंत को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने की घोषणा की। ईशा रिलायंस रिटेल के अगुवा के तौर पर काम करेंगी जबकि अनंत नवीन ऊर्जा कारोबार को संभालेंगे। हालांकि, अंबानी ने उत्तराधिकारियों के नाम तय करने के साथ ही यह स्पष्ट किया कि वह अभी सेवानिवृत्त नहीं होने जा रहे हैं।
00000

