-देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम… दही हांडी का जश्न
देशभर में मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह ‘जय श्री कृष्णा’ के जयकारे गूंजे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा में गुरुवार शाम से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था, शुक्रवार को यहां का माहौल देखते ही बन रहा था। ऐसा ही हाल देशभर के हर कृष्ण मंदिर का रहा। मुंबई में भी इस्कॉन टेंपल में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। मुंबई में जगह-जगह दही-हांडी का कार्यक्रम भी जगह-जगह आयोजित हुए।
द्वारका में विशेष श्रृंगार
भगवान श्रीकृष्ण द्वारा स्थापित नगरी द्वारका में जन्माष्टमी की धूम रही। यहां के द्वारकाधीश मंदिर में सांवरे के श्रृंगार के लिए लिए ‘दिव्य’ पोशाक और मुकुट तैयार किया गया था, जिसे रात 12 बजे भगवान के जन्म के बाद उन्हें पहनाया गया। पोशाक प्योर सिल्क की सोने की जरी वाली है, जिसमें हीरे जड़े गए हैं। कान्हा के मुकुट में पन्ना, पुखराज, माणिक और हीरे जैसे कई कीमती रत्न जड़े हैं।
–
25 लाख का झूला, 7 किलो चांदी-सोना
गुजरात के वडोदरा में भक्तों ने भगवान कृष्ण के लिए 25 लाख का सोने और चांदी का झूला तैयार किया। इसमें करीब 7 किलो चांदी और 200 ग्राम से ज्यादा सोने का इस्तेमाल किया गया है। सोने और चांदी को दान की गई राशि से खरीदा गया है।
–

