दिल्ली के झंडा करोबारियों को भी पिछले वर्ष की तुलना में इस साल बड़ा करोबार मिला है। यहां करीब 4 से 5 करोड़ झंडे बिकने की उम्मीद है।
आजादी का अमृत महोत्सव
आजादी का अमृत महोत्सव – फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। इस मौके पर केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। सरकार के इस अभियान के कारण इस वर्ष झंडे की बिक्री कई गुना बढ गई है। इस अभियान का सीधा फायदा झंडे बनाने वाले कारोबारियों को हो रहा है, जिन्हें सरकार के इस कदम के चलते 25 से 30 करोड़ तिरंगे बिकने की उम्मीद है।
केंद्र सरकार ने इस बार पॉलिएस्टर व मशीन से बने झंडे भी फहराने की इजाजत दे दी है। इसके सबसे ज्यादा ऑर्डर गुजरात में सूरत के करोबारियों को मिले है। व्यापारियों का कहना है कि, हर साल 15 अगस्त 200 से 250 करोड़ रुपए के तिरंगे बिकते है। मगर इस वर्ष इनकी बिक्री 500 से 600 करोड़ तक पहुंच सकती है। साउथ गुजरात टेक्सटाइल प्रोसेसर्स एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने अमर उजाला से कहा कि, सूरत के व्यापारियों को 10 करोड़ झंडे के ऑर्डर मिले है। पहले तिरंगा खादी और दूसरे कपड़े से ही बनता था। मगर अब भारतीय ध्वज संहिता में बदलाव करते हुए सरकार ने पॉलिएस्टर व मशीनों से भी झंडे बनाने को मंजूरी दे दी है। इसके देखते हुए कई व्यापारियों ने पहली बार तिरंगा बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। इन व्यापारियों को जो ऑर्डर मिले है इनमें ज्यादातर झंडे केंद्र सरकार के पास जाने वाले हैं और कुछ ऑर्डर राज्य सरकार ने भी दिए है। सरकारी ऑर्डर वाले झंडे 16×24 और 20×30 इंच के होंगे। जिनकी कीमत 20 से 35 रुपए है।
इधर दिल्ली के झंडा करोबारियों को भी पिछले वर्ष की तुलना में इस साल बड़ा करोबार मिला है। यहां करीब 4 से 5 करोड़ झंडे बिकने की उम्मीद है। जबकि पहले स्वतंत्रता दिवस पर महज 40 से 50 लाख झंडे ही बिकते थे। सदर बाजार में झंडों के थोक व्यापारी विवेक जैन अमर उजाला से बातचीत में कहते है कि,छोटे छोटे व्यापारियों को 10 लाख तिरंगे बनाने का ऑर्डर इस बार मिला है। यह पहली बार है जब इतने ऑर्डर छोटे व्यापारियों को मिले है। इनमें से आधे ऑर्डर केंद्र सरकार और आधे निजी कंपनियों से मिले है। यहीं नहीं औद्योगिक क्षेत्रों के कारखाना मालिक भी अपने कर्मचारियों के लिए इस बार तिरंगे खरीद रहे है। कंपनी के पॉली कॉटन के 20×30 इंच तिरंगे झंडे की कीमत 22 से 23 रुपए है।
50 गुना बढ़ी बिक्री, हर दिन बन रहे 25 लाख झंडे
इस बीच दिल्ली में झंडे निर्माताओं के लिए मांग पूरी करना मुश्किल हो गया है। हालात यह है कि राष्ट्रीय ध्वज की भारी मांग के अनुरूप आपूर्ति कर पाना कारोबारियों और विनिर्माताओं के लिए कठिन हो गया है। व्यापारियों ने दावा किया है कि 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अभियान की घोषणा किए जाने के बाद से सभी प्रकार के तिरंगे की बिक्री 50 गुना बढ़ गई है। हालांकि, मध्यम आकार के राष्ट्रीय ध्वज की मांग हमेशा बनी रहती है। कारोबारी हर दिन हम लगभग 25 लाख झंडे तैयार कर रहे हैं। लेकिन मांग और भी अधिक है। पूरे भारत से ऑर्डर आ रहे हैं। क्योंकि देश के राज्यों में झंडे की कमी है। इसलिए लोग जहां से हासिल कर सकते हैं। वहां से झंडे प्राप्त कर रहे हैं।
कई राज्यों के तिरंगे झंडे हो रहे तैयार

