बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3.30 करोड़ की 31 कारें बरामद; कई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें बरामद की हैं। एसपी दफ्तर में पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इन वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य जेल में बंद हैं।

दिल्ली-एनसीआर से चुराई गई थीं कारें
वाहन चोरियों का खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कारें एनसीआर के दिल्ली, गुरुग्राम व उसके आसपास से चुराई गई हैं। लखनऊ से भी कई वाहन चुराए गए हैं। गिरोह में गाड़ियों के दस्तावेज एआररटीओ ऑफिस के कर्मचारियों से मिलीभगत करके बनाए जाते थे। इसके लिए प्रिंटर आदमी व्यवस्था थी।

प्रातिक्रिया दे