सीआईए का सीक्रेट ऑपरेशन… 4 महीने की ट्रैकिंग कर जवाहिरी को किया ढेर

-839 किमी से किया गया ड्रोन अटैक

इंट्रो

अमेरिका ने अपने सबसे बड़े दुश्मन अफगानिस्तान में घुसकर अलकायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी का खात्मा कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस बारे में पुष्टि की है। माना जा रहा है, 25 मिलियन डॉलर यानी 1.97 अरब रुपए के इस ईनामी आतंकी को हक्कानी नेटवर्क ने ही अपने सुरक्षित ठिकाने पर पनाह दे रखी थी। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका ने अपना यह यह पूरा सीक्रेट मिशन पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित समसी एयरबेस से अंजाम दिया है। यह काबुल से 839 किमी की दूरी पर स्थित है। ओसामा बिन लादेन पर की गई एयर स्ट्राइक की तरह ही ड्रोन अटैक कर यह कार्रवाई अंजाम दी गई है। आइए जानते हैं कैसे अमेरिका ने इस पूरे मिशन को अंजाम दिया?…

अफगानिस्तान का काबुल शहर और यहां का शेरपुर इलाका। शहर के पॉश इलाकों में से एक है। एक के बाद एक लोगों के घर हैं। यहीं रहता था दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी और अलकायदा का प्रमुख अल-जवाहिरी। ये वही अल-जवाहिरी था जिसने अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को उड़ाने में ओसामा बिन लादेन का साथ दिया था। रविवार की तड़के सुबह 6.18 बज रहे थे। तब अमेरिका में रात के 9 बजकर 48 मिनट हो रहे थे। खैर, काबुल में सोकर उठने के बाद जवाहिरी टहलने के लिए अपनी छत के बालकनी पर निकला। इधर, अमेरिका की सबसे मजबूत और तेज तर्रार सीआईए के जवान घात लगाकर उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही जवाहिरी बालकनी पर दिखा अमेरिका ने ड्रोन से दो हेलफायर मिसाइल दाग दी। मिसाइल सीधे जवाहिरी को लगी। हेलफायर मिसाइल में विस्फोटक के बजाय 6 रेजर जैसे ब्लेड लगी होती हैं जो टारगेट के टुकड़े-टुकड़े कर देती हैं। ड्रोन स्ट्राइक की जवाहिरी के अलावा वहां उसके परिवार के लोग भी मौजूद थे लेकिन किसी अन्य सदस्य को नुकसान नहीं हुआ।

जनवरी से ही ट्रैकिंग

शेरपुर का इलाका अफगान डिफेंस मिनिस्ट्री के अंतर्गत आता है। इस साल जनवरी में अमेरिकी खुफिया सूत्रों को पता चला कि अल-जवाहिरी और उसके पत्नी, बेटी और पोते शेरपुर में तालिबानी नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के काफी करीबी के एक घर में शिफ्ट हुए हैं। इसके बाद, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की। सबकुछ पुख्ता हो जाने के बाद बाइडेन ने कैबिनेट सदस्यों के साथ बैठक की और पूरे मिशन के बारे में जानकारी दी और तय किया कि ओसामा बिन लादेन की तरह ही जवाहिरी को भी मार गिराया जाएगा।

फिर बना प्लान

पूरी जिम्मेदारी सीआईए को दी गई। एक जुलाई को सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम में जो बाइडन व अन्य कैबिनेट सदस्यों को प्रस्तावित ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी।इस दौरान अल-जवाहिरी के घर का मॉडल भी बाइडन को दिखाया गया। एक डेमो करके दिखाया गया कि कैसे जवाहिरी को मारना है। 25 जुलाई को अंतिम बैठक में बाइडन ने सटीक ड्रोन हमले की अनुमति दी।

आदेल हो सकता है अगला चीफ

(फोटो)

2011 में बिन लादेन के मारे जाने के बाद से जवाहिरी अल कायदा का उत्तराधिकारी बना और तब से इसका आतंकी संगठन का नेतृत्व कर रहा था। उसकी हत्या के बाद माना जा रहा है मिस्र की सेना का पूर्व अधिकारी सैफ अल-आदेल अगला अलकायदा चीफ बन सकता है। आदेल अल कायदा का संस्थापक सदस्य है। आदेल 1980 के दशक में अल कायदा के पूर्ववर्ती आतंकी समूह मकतब अल-खिदमत में शामिल हुआ था। वह 2001 से वह एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में हैं, और उसके बारे में जानकारी देने वाले के लिए 10 मिलियन डॉलर का ईनाम रखा गया है।

प्रातिक्रिया दे