डीएसपी को कुचला, 4 घंटे की भीतर एनकाउंटर में धरे गए दो आरोपी

—अवैध खनन की जांच कर रहे डीएसपी पर चढ़ा दिया था ट्रक


अवैध पत्थर खनन की जांच कर रहे डीएसपी पर खनन माफियाओं ने डंपर चढ़ा दिया। डीएसपी सुरेंद्र सिंह यहां छापा मारने आए थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कुछ घंटों बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डंपर के आरोपी ड्राइवर को भी पुलिस ने घेर लिया।

गुरुग्राम। हरियाणा के नूंह जिले में तावड़ू पुलिस को पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने डंपर ट्रक को दस्तावेजों की जांच के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय वाहन की गति बढ़ा दी और उन्हें कुचलते हुए निकल गया। इस दौरान डीएसपी के अंगरक्षक और उनके चालक ने सड़क के किनारे छलांग लगाकर जान बचाई, लेकिन इस घटना में सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सिंह अपनी टीम के साथ तावड़ू के नजदीक पंचगांव में अरावली की पहाड़ियों से हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए छापेमारी की कार्रवाई करने गए थे और अपराह्न 11 बजकर 50 मिनट पर उन्होंने ट्रक को देखा। उन्होंने बताया कि ट्रक और उसके चालक का पता लगाने के लिए पुलिस टीम तैनात की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि जब ट्रक चालक का पता चला तो दोनों तरफ से (पुलिस और चालक) गोलीबारी हुई और इस घटना में चालक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि चालक को अस्पताल ले जाया गया है। उसकी (चालक) हालत की जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है।

हर साल 50 अवैध खनन

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2015 से हर साल नूहं में करीब 50 शिकायतें अवैध खनन की आती हैं। उन्होंने बताया कि अकसर इसे पुलिस और खनन माफिया की सांठगांठ से किया जाता है। डीएसपी सिंह वर्ष 1994 में बतौर उपनिरीक्षक हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे और कुछ महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनका परिवार कुरुक्षेत्र में रहता है और वह मूल रूप से हिसार जिले के सारंगपुर के रहने वाले थे।

तीन माह बाद रिटायर होने वाले थे डीएसपी

बताया जाता है कि डीएसपी सुरेंद्र सिंह हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव सारंगपुर के रहने वाले थे। वे 12 अप्रैल 1994 को हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस से अब 31 अक्टूबर को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। बताया गया है कि अवैध खनन रोकने गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी अड़ा कर वहां से गुजर रहे डंपर को रोका था। इसके बाद गाड़ी से नीचे उतरे तो डंपर ने उनको कुचल दिया।

शहीद का दर्जा, परिवार को एक करोड़ की मदद

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इसपर कहा था कि हम शहीद सुरेंद्र सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देंगे। उनके परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी मिलेगी। डीएसपी के छोटे भाई अशोक मंजू का भी बयान आया था। वह बोले कि मैंने उनसे आज ही बात की थी। वह इसी साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके दो बच्चे हैं।

0000

प्रातिक्रिया दे