94 साल की भगवानी देवी का कमाल, विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता गोल्ड

100 मीटर की रेस

24.74 सेकेंड में पूरी की

3 पदक जीते, 1 स्वर्ण दो कांस्य

नई दिल्ली। भारत की 94 साल की धाविका भगवानी देवी डागर ने टाम्परे में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 100 मीटर स्प्रिंट प्रतियोगिता में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता। भगवानी देवी ने इस रेस को पूरा करने में 24.74 सेकेंड का समय लिया और कमाल कर डाला। यही नहीं भगवानी देवी ने शाटपुट प्रतियोगिता में भी ब्रांज मेडल अपने नाम किया। भारत की 94 साल की भगवानी देवी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि अगर कुछ करने का इरादा है तो उम्र की बाधा इसमें नहीं आती।

बतौर एथलीट लिया हिस्सा

धाविका भगवानी देवी डागर ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बतौर भारतीय एथलीट हिस्सा लिया था। 94 साल की उम्र में उन्होंने कमाल कर डाला। भगवानी देवी की इस उपलब्धि के बाद खेल मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वास्तव में सराहनीय प्रयास।

00

प्रातिक्रिया दे