जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर आये कुदरत के क़हर में 16 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। दूसरी तरफ सेना के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन कर रहे जवानों को उन 40 यात्रियों की तलाश है जो इस आपदा के बाद लापता हो गये हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा वैसे-वैसे लोगों की उम्मीद टूट रही है। गंभीर रूप से घायल 25 से ज़्यादा लोगों का इलाज श्रीनगर में चल रहा है।
–
उत्तराखंड: 40 मिनट तक 60 लोग लटके रहे हवा में, रोपवे ट्राॅली रुकी
भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय समेत अन्य लोगों का रेस्क्यू
सुरकंडा माता के मंदिर में हुई घटना
देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी में सुरकंडा माता के दर्शन कर के लौट रहे यात्रियों की सांसें तब अटक गईं जब तकनीकी खराबी के कारण रोपवे ट्रॉली बीच में ही रुक गई। जानकारी के मुताबिक रोपवे लगभग 35 से 40 मिनट तक रुका रहा। इस दौरान बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय समेत 60 से 70 लोग इस रोपवे में फंसे हुए थे। हालांकि लगभग 40 मिनट तक अटके रहने के बाद रोपवे में आई तकनीकी गड़बड़ी का पता लगाया गया और फिर इसे ठीक किया गया. तब जाकर हवा में लगभग पौन घंटे तक लटके रहने वाले लोगों को राहत मिली और उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
सभी यात्री सुरक्षित, फिर चलने लगी ट्रॉली
इस घटना के संबंध में एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि सुरकंडा देवी मंदिर का रोपवे तकनीकी खराबी के चलते बीच में ही रुक गया था। ट्रॉली करीब 20-25 मिनट तक वहीं रुकी रही। सभी लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया है। रोपवे भी अब फिर से पहले की तरह चालू हो गया है।
भुल्लर ने बताया कि अब कोई भी यात्री ट्रॉली में नहीं फंसा है।
—000-

