कभी ऑटो चलाया करते थे शिंदे अब पूरे सूबे की बागडोर उनके हाथ

-महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के जीवन में आए हैं उतार-चढ़ाव

इंट्रो

महाराष्ट्र में आए सियासी तूफान का केंद्र रहे एकनाथ शिंदे अब सूबे की कमान संभाल रहे हैं। एक झंझावत के जैसा ही उनका भी अब तक का जीवन रहा है। महज 18 साल की उम्र में राजनीतिक पारी शुरू करने वाले इस नेता ने कभी दो बच्चों को खोने के बाद राजनीति छोड़ दी थी। आइए जानते हैं उनके अब तक केसियासी सफर को…

सतारा जिले में 9 फरवरी 1964 को जन्मे शिंदे पढ़ाई के लिए ठाणे आए और यहीं के होकर रह गए। यहां वागले एस्टेट इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने लगे। उनकी मुलाकात शिवसेना नेता आनंद दिघे से हुई और महज 18 साल की उम्र में उनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ । 1997 के ठाणे नगर निगम चुनाव में आनंद दिघे ने शिंदे को पार्षद का टिकट दिया। शिंदे अपने पहले ही चुनाव में जीतने में सफल रहे। वे 2002 में दूसरी बार निगम पार्षद बने।

2004 में पहली बार विधायक बने

शिंदे का कद साल 2001 के बाद बढ़ना शुरू हुआ। जब उनके राजनीतिक गुरु आनंद दिघे का निधन हो गया। 2005 में नारायण राणे के पार्टी छोड़ने के बाद शिंदे का कद शिवसेना में बढ़ता ही चला गया। –

2004 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने शिंदे को ठाणे विधानसभा सीट से टिकट दिया। यहां भी शिंदे को जीत मिली। इसके बाद 2009, 2014 और 2019 में शिंदे ठाणे जिले की कोपरी पछपाखडी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे। देवेंद्र फडणवीस सरकार में शिंदे राज्य के लोक निर्माण मंत्री रहे।

हादसे में दो बच्चों को खोया था

बात उस वक्त की है जब शिंदे पार्षद हुआ करते थे। इस दौरान उनका परिवार सतारा गया हुआ था। यहां एक हादसे में उन्होंने अपने 11 साल के बेटे दीपेश और 7 साल की बेटी शुभदा को खो दिया था। बोटिंग करते हुए एक्सीडेंट हुआ और शिंदे के दोनों बच्चे उनकी आंखो के सामने डूब गए थे। इस घटना के बाद शिंदे काफी टूट गए थे। उन्होंने राजनीति तक से किनारा कर लिया था। इस दौर में भी दिघे ने उन्हें संबल दिया और सार्वजनिक जीवन में फिर से लेकर आए।

11 करोड़ की संपत्ति, 18 केस भी चल रहे

2019 के विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे ने जो हलफनामा दिया था उसके अनुसार उनके ऊपर कुल 18 आपराधिक मामले चल रहे हैं। शिंदे के पास कुल 11 करोड़ 56 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। चुनावी हलफनामे में शिंदे ने खुद को कॉन्ट्रैक्टर और बिजनेसमैन बताया है।


प्रातिक्रिया दे