आलिया भट्ट और रणबीर बनने वाले है पैरेंट्स? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर

आलिया भट्ट प्रेग्नेंट (Alia Bhatt Pregnant) हैं। यह खबर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट करके दी है। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हमारा बेबी जल्द आ रहा है। इसके साथ लॉयन कपल और कब की तस्वीर भी है। उनके इस पोस्ट पर लोग बधाइयां दे रहे हैं। सोनी राजदान, मौनी रॉय सहित कई लोगों ने बधाई दी है। बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी। वैसे आलिया और रणबीर के कई फैन्स को अभी भी यकीन नहीं हो रहा। उन्हें लग रहा है कि अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ा कोई अपडेट भी हो सकता है। फिलहाल सच क्या है यह वक्त आने पर पता चलेगा लेकिन उनके फैन्स के बीच खुशी है।

बता दें कि इंडस्ट्री से इस साल कई गुड न्यूज मिल चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जनवरी में बेटी पैदा होने की खुशखबरी दी थी। सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त तक उनके घर नन्हा मेहमान आएगा। बीते साल अनुष्का शर्मा के घर बेटी ने जन्म लिया था।



करण जौहर सहित इंडस्ट्री के लोगों ने मनाई खुशी


आलिया ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह हॉस्पिटल बेड पर लेटी दिख रही हैं। रणबीर कपूर पास में बैठे हैं। दोनों स्क्रीन पर देख रहे हैं। स्क्रीन पर क्या दिख रहा है इसे छिपाया है उस पर हार्ट इमोजी बना है। एक और फोटो में शेर-शेरनी और उनका बच्चा दिखा है। आलिया ने कैप्शन लिखा है, हमारा बेबी… जल्द आ रहा है। पोस्ट पर कई कमेंट्स हैं और उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसमें आलिया की मां सोनी राजदान, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, आलिया-रणबीर की ब्रह्मास्त्र को-स्टार मौनी रॉय, टाइगर श्रॉफ, ईशान खट्टर, करण जौहर सहित इंडस्ट्री के कई लोग हैं।

प्रातिक्रिया दे