महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पूरी रात बारिश होने के बाद मौसम विभाग ने यहां दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोलाबा में रिकॉर्ड 61.8 मिलिमीटर की बारिश दर्ज की गई वहीं संताक्रूज में 41.3 मिलिमीटर की बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, कोंकण के अधिकांश हिस्सों (मुंबई सहित), मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों से आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।

