दक्षिण-पश्चिम मानसून अटका, छत्तीसगढ़ में संशय की स्थिति… अभी गर्मी से राहत नहीं, करना होगा इंतजार

रायपुर/नई दिल्ली। देश के मध्य, उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में मानसून आने में देरी हो सकती है। अगले 4-5 दिनों तक मानसून धीमी गति से आगे बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी से फिलहाल राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ की संशय की स्थिति है। सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून की दस्तक 13 जून को हाेती है। 21 जून तक पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाता है। इस बार मानसून को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बीते 8 दिन से मानसून केवल कर्नाटक में के आसपास दिखाई दिया है। मानसून अभी कारवार, चिक मंगलूर, बेंगलुरु और पांडिचेरी से ही गुजर रही है। मुंबई में भी इसके धीरे पहुंचने के आसार हैं क्योंकि 10 जून के आसपास मुंबई में मानसून पहुंच जाया करता था, हालांकि इस बार ऐसा नहीं हुआ है।

लू से कब मिलेगी राहत

यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल को लू से राहत नहीं मिलेगी। कुछ दिन और लू के थपेड़े सहने होंगे। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में कमी हो सकती है। वहीं बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों बारिश हो सकती है और तेज हवा चल सकती है।

000

प्रातिक्रिया दे