पॉप स्टार शकीरा को मिला था धोखा, 12 साल बाद फुटबॉलर पीके के साथ रिश्ते का किया अंत

कोलंबिया की पॉप स्टार गायिका शकीरा और उनके पार्टनर स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जेरार्ड पीके अलग हो गए हैं। इनके 12 साल के रिश्ते का अंत हो गया है। शनिवार को दोनों अधिकारिक तौर पर अलग हो गए। 45 साल की शकीरा ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित नाम हैं। ‘हिप्स डोन्ट लाई’ और ‘वाका-वाका’ उनके चर्चित गाने हैं।

दोनों एक संयुक्त बयान में कहा- हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हम अलग हो रहे हैं। यह फैसला हमने हमारे बच्चों के लिए लिया है। वह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। हम चाहते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए।

दरअसल, शकीरा ने पीके पर किसी और महिला के साथ रिलेशनशिप में रहने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीके किसी और महिला के साथ अफेयर में हैं। इसके बाद इस कपल ने अलग होने का फैसला लिया था।

प्रातिक्रिया दे