डर्टी लिटिल सीक्रेट’ के टीजर में नोरा ने बिखेरा जलवा

मुंबई। नोरा फतेही अपने डांस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके इसी अंदाज के चलते उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। हाल में उनके नए गाने ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें उनका लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। कुछ ही देर में उनके इस गाने के टीजर को फैंस का प्यार भी मिलने लगा है।

दरअसल, नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ गाने का टीजर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट टीजर, म्यूजिक वीडियो 7 जून को मेरे यूट्यूब चैनल पर आएगा सेव द डेट।’ इस वीडियो में नोरा के साथ जैक नाइट भी दिखाए देंगे। उन्होंने ही इस गाने को अपनी आवाज दी है।

प्रातिक्रिया दे