मुंबई। मानुषी छिल्लर फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मानुषी छिल्लर की डेब्यू फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ 3 जून यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी।
हाल हीं में मानुषी ने बताया कि वो अक्षय के बाद वो किस एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं। इस पर मानुषी छिल्लर ने कहा कि, वो राम चरण के साथ काम करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा, मैंने उन्हें आरआरआर में बहुत पसंद किया था और मैं उनके साथ एक फिल्म करना पसंद करूंगी। कुछ दिन पहले अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मानुषी बेहद प्रतिभाशाली हैं और वो एक नेचुरल एक्ट्रेस हैं’। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में मानुषी छिल्लर राजकुमार संयोगिता का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म पृथ्वीराज की कहानी में पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा। जब से फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ का ऐलान हुआ है तब से ये फिल्म चर्चा में रही है। फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा सोनू सूद, संजय दत्त, आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर और ललित तिवारी भी अहम रोल में नजर आएंगे।

