सीट नहीं मिलने से भड़के… एलजी के शपथग्रहण समारोह से नाराज़ होकर लौटे हर्षवर्धन

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद डॉ. हर्षवर्धन गुरुवार को दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से नाराज होकर वापस लौट गए। दरअसल, कार्यक्रम में उनको जिस जगह बैठाया जा रहा था, उससे वो संतुष्ट नहीं थे। ऐसे में वो शपथ ग्रहण से पहले ही वापस चले गए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि संसद सदस्यों तक के लिए इन्होंने सीट नहीं रखी हुई है। यह कहते हुए वो नाराज होकर समारोह से चलते बने।

सोफा लगाने की कवायद शुरू

जाने से पहले हर्षवर्धन ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को कहा कि वो बदइंतज़ामी की शिकायत उपराज्यपाल से करेंगे। उन्होंने कहा – ‘ मैं विनय सक्सेना को इस बारे में लिखूंगा।’ इधर, उनके कार्यक्रम से इस कदर नाराज होकर जाने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बाद में उपराज्यपाल के शपथ ग्रहण स्थल पर सोफे लगाए गए। मेहमानों के नाराज होने के बाद ये कवायद की गई है।

मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

बता दें कि राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के 22वें एलजी के रूप में विनय सक्सेना शपथ ले ली है। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली कैबिनेट के सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष, दिल्ली के सभी सांसद और अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे. दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उपराज्यपाल को शपथ दिलाई।


प्रातिक्रिया दे