काठमांडू। एक नेपाली शेरपा ने अपनी जिद और अपने जुनून के चलते रिकॉर्ड 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह कर लिया है। जिसमें उसने अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले नेपाली गाइड कामी रीता शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, 52 वर्षीय पर्वतारोही 11 सदस्यीय नेपाली टीम के हिस्सा थे, जो शनिवार 7 मई की शाम को इस 8,848.86 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचे थे।
राजधानी काठमांडू में पर्यटन विभाग के महानिदेशक तारानाथ अधिकारी ने कहा-‘कामी रीता ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और पर्वतारोहण में एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।’ यह 2022 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की पहली वसंत चढ़ाई थी।
शख्स का 35 साल से अधिक समय का अनुभव
कामी रीता 7 समिट ट्रेक्स में एक वरिष्ठ पर्वतारोही गाइड हैं और उन्हें पर्वतारोहण का 35 से अधिक वर्षों का अनुभव है। कामी रीता ने पहली बार 1994 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी और तब से वह चोटी पर वार्षिक अभियान चला रहे हैं। सेवेन समिट ट्रैक्स ने कहा, ‘कामी रीता शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की और एक बार फिर उनका रिकॉर्ड तोड़ा। नेपाल के अच्छे लोगों और हिमालय पर चढ़ने वाले वीर शेरपाओं को बधाई। ‘
कामी रीता ने पहली बार 13 मई 1994 को एवरेस्ट फतह किया था। रिकॉर्डधारी नेपाली गाइड ने पिछले साल एक सपने के बाद अपनी चढ़ाई रद्द कर दी थी जिसमें एक ‘पर्वत देवी’ ने उन्हें एक और प्रयास करने की चुनौती दी थी। कामी रीता ने पहली बार 13 मई 1994 को एवरेस्ट फतह किया था।
000000

