शवों की आज तक नहीं हो पाई थी पहचान, अस्थियों को सुरक्षित रखा गया
अस्थियों का विधि-विधान से किया गया पिंडदान
फोटो……..पिंडदान
जगदलपुर
कोरोना काल के दौरान बस्तर जिले में 8 लोगों की असमायिक मृत्यु के बाद उनकी पहचान न होने के कारण उनकी अस्थियों का विसर्जन नहीं हो पाया था। इन अस्थियों को प्रवीर वार्ड स्थित मुक्तिधाम में सुरक्षित रखा गया था। बुधवार को सक्षम प्रमुख अविनाश गौतम ने पूरे विधि-विधान से पंडित के मंत्रोच्चार के बीच पिंडदान किया गया। अस्थि विसर्जन आंध्रप्रदेश के भद्राचलम स्थित गोदावरी नदी में किया जाएगा। जिला प्रशासन के सहयोग से सामाजिक संस्था सक्षम सनातन क्षेत्रीय मंच के सहयोग से विसर्जन किया जाएगा।
बॉक्स..
अस्थियां पुष्प वर्षा के साथ रवाना
इस कार्य में सहभागी बनने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव भी उपस्थित रहे। अस्थियों को सम्मानपूर्वक पुष्प वर्षा के साथ भद्राचलम रवाना किया गया। किरण देव ने उन सभी मृत आत्माओं की शांति एवं मोक्ष प्राप्ति की प्रार्थना की। इस दौरान कलेक्टर विजय दयाराम के., संजय पांडे, अनिल लुक्कड़, सुनील नत्थानी, चालीसगांवकर, एलेकजेन्डर चेरियन व अन्य लोग उपस्थित थे।
000000

