500 वर्षों का संघर्ष… राम मंदिर पर बनने जा रही डॉक्यूमेंट्री

-मंदिर ट्रस्ट कर रहा पहल

अयोध्या। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम लला का मंदिर सुखद परिणाम के साथ आकार लेकर खड़ा है। आराध्य भव्य मंदिर में विराजमान हैं। लेकिन, इस भव्य मंदिर में आराध्य के विराजमान होने के पहले के संघर्षों की कहानी को आगामी युवा पीढ़ी जान सके। इस लिहाज से राम मंदिर ट्रस्ट राम मंदिर पर एक डॉक्यूमेंट्री बना रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री में 500 वर्षों तक राम मंदिर के संघर्ष में शहीद हुए राम भक्त रामलला के पक्ष में फैसला और मंदिर निर्माण के विधि के साथ भगवान की भव्य प्राण प्रतिष्ठा और उस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल देश और दुनिया के अति विशिष्ट लोग पर आधारित होगी। जानकारी के मुताबिक, डॉक्यूमेंट्री का निर्माण शुरू भी हो गया है। आगामी पीढ़ी राम मंदिर के संघर्षों को जान सके कि कैसे अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। इस डॉक्यूमेंट्री में बीते 500 वर्षों की पूरी जानकारी होगी। कोर्ट के फैसले से लेकर भव्य मंदिर निर्माण तक का किस्सा डॉक्यूमेंट्री में होगा।

डॉक्यूमेंट्री में होगी संघर्ष की कहानी

रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी पहल है। राम मंदिर के इतिहास को आगामी पीढ़ी करीब से जान पाएगी। राम मंदिर आंदोलन में कई लोगों ने अपनी आहुतियां दी, जिनको कोई नहीं जानता. राम मंदिर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री में उनको भी लोग जान पाएंगे। राम मंदिर के आंदोलन के दरमियां लोगों ने कैसे अपनी आहुतियां दी, कैसे संघर्ष हुआ, इसको डॉक्यूमेंट्री में दर्शाया जाएगा। राम मंदिर के संघर्ष के साथ कोर्ट का निर्णय और फिर मंदिर निर्माण यह सारी चीज फिल्म के माध्यम से हर व्यक्ति को पता चलेगा। इस फिल्म का हम स्वागत करते हैं।

000

प्रातिक्रिया दे