बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ पहला जत्था

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने शुभकामनाएं देकर व हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

फोटो ……. अमरनाथ यात्रा के नाम से ……….

जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से शुक्रवार तड़के चार बजे आधार शिविर पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाई। खबरों के अनुसार, इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए तीन लाख पचास हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है। गुफा मंदिर के दोनों मार्गों पर 125 सामुदायिक लंगर स्थापित किए गए हैं और 6,000 से ज़्यादा स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सहायता कर रहे हैं। इससे पहले जम्मू के सरस्वती धाम में बुधवार से तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन जारी होना शुरू हो गए हैं।

पहले दिन एक हजार लोगों को मिले टोकन

अमरनाथ यात्र के लिए अलगअलग-जत्थों में लोग रवाना किए जाते हैं। पहले दिन बालटाल और पहलगाम के लिए एक-एक हजार टोकन दिए गए। टोकन प्राप्त करने वाले यात्रियों का रिजस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके टोकन लेने के लिए जम्मू के सरस्वती धाम में सुबह चार बजे से ही लाइनें लग गईं। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने मार्क ड्रिल कर व्यवस्थाओं की जांच की है।

ड्रोन से नजर, हर किमी पर सुरक्षा चौकियां

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। ड्रोन और 365 एंगल के सीसीटीवी कैमरों से यात्री वाहनों पर नजर रखी जा रही है। हाईवे के हर 500 और एक किमी पर सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं। इतना ही नहीं 24 घंटे सुरक्षाबलों के जवान पूरे रास्ते पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से जारी है। अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाना होगा। यहां आपको रजिस्ट्रेशन का एक लिंक मिलेगा। जिसमें सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट करना होगा। श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के लिए 150 की फीस रखी गई है। वेबसाइट पर बैंक की ब्रांच दी गई हैं, जिनके जरिए फीस का भुगतान किया जा सकता है।

साधुओं के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर

52 दिवसीय तीर्थयात्रा के लिए पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर परिसर में साधुओं के पंजीकरण के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया है। आम लोगों के लिए शालीमार इलाके में अपंजीकृत तीर्थयात्रियों के लिए ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण केंद्र स्थापित किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक महिलाओं सहित 800 से ज्यादा साधु पारंपरिक राम मंदिर और गीता भवन पहुंचे।

000000

प्रातिक्रिया दे