इसरो की अंतरिक्ष में एक और कामयाबी

-आरएलवी ‘पुष्पक’ की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग

-‘पुष्पक’ को रनवे से 4.5 किमी दूर चिनूक हेलीकॉप्टर से छोड़ा गया

-पुष्पक रनवे के पास पहुंचा और रनवे पर क्षैतिज लैंडिंग की

  • 500 मीटर की ऊंचाई और अधिक तेज हवाओं के बीच लैंडिंग

बेंगलुरु। इसरो ने रविवार को कहा कि उसने पुन: उपयोग में लाये जा सकने वाले प्रक्षेपण यान (आरएलवी) पुष्पक की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग कराई है। इसरो के अनुसार, उसने अधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आरएलवी की लैंडिंग कराने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने ऐसे जटिल मिशन में सफलता का सिलसिला बरकरार रखने के प्रयासों के लिए टीम को बधाई दी। इस सफल मिशन के लिए जे. मुथुपांडियन मिशन निदेशक है और बी.कार्तिक यान निदेशक हैं।

0000

प्रातिक्रिया दे