नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में प्रचंड लू चल रहा है। इसके कारण अब तक देश 372 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में ही 160 से अधिक की जानें गई हैं। यूपी में 162, बिहार में 65 और ओडिशा में 41 लोगों की 24 घंटे के भीतर मौत हो गई। झारखंड की राजधानी रांची में भी 11 लोगों की जान चली गई। ओडिशा में गर्मी से 41 लोगों की मौत की खबर है। सुंदरगढ़ में 17, संबलपुर में 8, झारसुगुड़ा में 7, बोलनगीर में 6 और राज्य के अन्य हिस्सों में तीन लोगों की हीटस्ट्रोक से मौत हो गई। सुंदरगढ़ जिले में हीटस्ट्रोक से हुई 17 संदिग्ध मौतों में से राउरकेला में 12 मौतें दर्ज की गईं। इसके अलावा, जिले के विभिन्न अस्पतालों में 30 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। यूपी के पूर्वांचल में हीटवेव से देर रात तक 80 लोगों की मौत हो गई। अकेले वाराणसी में ही 34 लोगों ने जान गंवा दी। आजमगढ़ में 16, मिर्जापुर में 10, गाजीपुर में नौ, जौनपुर में चार, चंदौली में तीन, बलिया-भदोही में दो-दो की गर्मी के कारण मौत हो गई। बुंदेलखंड व मध्य यूपी में लू के कारण 41 लोगों की जान चली गई। महोबा में 14, चित्रकूट में 6, बांदा-हमीरपुर में 4-4,झांसी-उरई में एक-एक की मौत हो गई। इसके अलावा कानपुर में पांच, फतेहपुर में चार और उन्नाव में दो लोगों ने हीट स्ट्रोक से दम तोड़ दिया। प्रयागराज में 12 प्रतापगढ़ में 6 और कौशाम्बी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गोरखपुर-बस्ती मंडल में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक गोंडा जिले के खरगूपुर क्षेत्र का रहने वाला एंबुलेंस चालक है। बाकी दो गोरखपुर और देवरिया के रहने वाले हैं। लखनऊ में नौ लोगों की जान चली गई। हालांकि, प्रशासन ने गर्मी से मौतों की अधिकृत पुष्टि नहीं की है।
–
चुनाव ड्यूटी पर आए 5 होमगार्ड्स की मौत, 16 भर्ती
उत्तर भारत में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई जगह तापमान 51 डिग्री से ऊपर जा चुका है। इसके चलते अब तक कई दर्जन लोग जान गवां चुके हैं। लोकसभा चुनाव के लिए 1 जून को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग होनी है। इस बीच मिर्जापुर में भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते चुनावी ड्यूटी में लगे 5 होमगार्ड की मौत हो गई। वहीं 16 होमगार्ड्स की तबियत बिगड़ने पर उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इससे पहले भी देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच कई दर्जन लोगों की मौत हो गई। मिर्जापुर से पहले तक भीषण गर्मी के कारण 43 लोगों की मौत हो गई। बिहार में 32 लोग गर्मी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, ओडिशा में भी 10 लोगों की जान गर्मी के कारण चली गई है। बिहार में 17 औरंगाबाद में, छह आरा में, तीन-तीन गया और रोहतास में, दो बक्सर में और एक पटना में हुई। ओडिशा के राउरकेला में 10 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, उत्तर भारत में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई जगह तापमान 51 डिग्री से ऊपर जा चुका है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को तापमान और भी बढ़ने का अनुमान है। शनिवार को जिले का तापमान 49 डिग्री को पार कर सकता है।
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अगले पांच दिन का तापमान मौजूदा तापमान से 2-4 डिग्री कम रह सकता है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में रात को गर्म मौसम रहेगा। गुरुवार को हरियाणा के सिरसा में देश में सबसे ज्यादा 49.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
000

