-दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में देखने को मिलेगा यह अजूबा
-2025 तक तैयार होगा संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से यह शहर
-15 अरब रुपए से भी ज्यादा खर्च होंगे इसके निर्माण में
–
बुसान : ‘पानी पर तैरता हुआ शहर’, सुनने में भले यह किसी साइंस-फिक्शन मूवी का आइडिया लगे लेकिन कुछ दिनों में यह हकीकत के रूप में दुनिया के सामने होगा। साउथ कोरिया के बुसान शहर में यह अजूबा देखने को मिलेगा। संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से वैज्ञानिक यहां दुनिया के पहले तैरने वाले शहर का प्रोटोटाइप विकसित कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम ओसेआनिक्स है जिसकी घोषणा पिछले साल हुई थी। अब इस शहर के नए डिजाइन की तस्वीरें सामने आई हैं।

–
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक-दूसरे से जुड़े प्लेटफॉर्म कुल 15.5 एकड़ के क्षेत्रफल को कवर करेंगे जो 12000 लोगों को रहने के लिए पर्याप्त जगह देगें। अनुमान है कि पानी पर तैरते इस शहर के निर्माण में कुल 200 मिलियन डॉलर यानी 15 अरब रुपए से भी ज्यादा खर्च होंगे, जो 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
तटीय इलाकों पर रहने वालों की मदद करना है मिशन
ओसेआनिक्स के सीईओ फिलिप हॉफमैन ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की मदद करना है जिनके अस्तित्व पर समुद्र के बढ़ते जलस्तर से खतरा मंडरा रहा है। ओसेआनिक्स के मुताबिक दुनिया में पांच में से दो व्यक्ति तट से 100 किमी के दायरे में रहते हैं।

15.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैला होगा तैरता शहर
इंगल्स ने कहा कि जलीय शहरीकरण के नए रूप की हमारी घोषणा के रूप में ओसेआनिक्स बुसान शहर के कैरेक्टर और कल्चर को जमीन से पानी पर लेकर जाएगा। यह शहर एक बेहद खूबसूरत नीले लैगून पर बसाया जाएगा जिसमें कई पुल होंगे। शहर का आधार कई प्लेटफॉर्म होंगे जो अंदर से एक-दूसरे से जुड़े होंगे और मिलकर कुल 15.5 एकड़ क्षेत्रफल के एक शहर को आकार देंगे।


