आवाज के जादू से जीता दिल

मोनाली ठाकुर अपनी जादुई आवाज से देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं।अपनी गायकी के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली मोनाली ठाकुर सिंगिंग में अपना लोहा मनवाने से पहले अभिनय में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। मोनाली ठाकुर ने 10 साल पहले आई एक फिल्म से अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने बेहद सेंसिटिव टॉपिक पर आधारित फिल्म ‘लक्ष्मी’ में लीड रोल निभाया था। महिलाओं की समग्लिंग और रेड लाइट एरिया में उन्हें बेचने पर आधारित इस फिल्म में मोनाली ठाकुर ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। फिल्म ‘लक्ष्मी’ के बाद मोनाली ठाकुर ने सिंगिंग में करियर बनाने पर फोकस किया। उन्होंने साल 1999 में अपना पहला गाना ‘छेना छेना’ गाया था। पहली बार उन्होंने बंगाली गाने को आवाज दी थी। मोनाली ठाकुर को असल पहचान सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 2’ से मिली थी। वह ‘इंडियन आइडल 2’ की विजेता नहीं रही थीं, लेकिन इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी। प्रीतम दा ने उन्हें साल 2008 में फिल्म ‘रेस’ के गाने के लिए अप्रोच किया था। इस फिल्म में उन्होंने दो गाने गाए थे। उसके बाद उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी और मोनाली ठाकुर हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन गईं।

0000000000000000000

प्रातिक्रिया दे