-पांचवे चरण के तहत महाराष्ट्र सहित देश के 8 राज्यों में हुई वोटिंग
नई दिल्ली।
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए सोमवार को देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड समेत दो केंद्र शासित प्रदेश- जम्मू कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। सोमवार को पॉलिटिकल हस्तियों उद्योग जगत, सिनेमा व खेल की कई बड़ी हस्तियों ने वोट किया।
फिल्म व स्पोर्ट्स स्टारों ने दिखाई जागरुकता
मुंबई में फिल्म जगत के कई बड़े चेहरों ने जुहू में वोट किया। इस बीच बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन भी वोट डालने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ जमनाबाई बूथ पहुंचे हैं। इनके अलावा, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, जाह्नवी कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, राजकुमार राव, अनुपम खेर और धर्मेंद्र जैसे कई सितारों ने वोट किया। अक्षय ने नागरिकता मिलने के बाद पहली बार मतदान किया। खेल जगत में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव आदि भी पोलिंग बूथ पर नजर आए।
999
राजनेता, उद्योग जगत के बड़े नाम भी दिखे
राजनीतिक हस्तियों राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, सुधांशु त्रिवेदी उद्योग जगत के बड़े नाम मुकेश अंबानी सपरिवार, आनंद महेंद्रा भी अपने-अपने राज्यों में नजर आए। इस दौरान रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने प्रशंसकों से मुलाकात की।
000

