‘इंडिया गठबंधन का ऐलान, गरीबों को हर माह 10 किलो मुफ्त राशन’

-लखनऊ में बोले खड़गे-अखिलेश

(फोटो – खड़गे)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार 15 मई 2024 को इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व केसी वेणुगोपाल सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस दौरान गरीब परिवारों के लिए हर महीने 10 किलो राशन देने का वादा किया खड़गे ने प्रेस कान्फ्रेंस में बड़ी घोषणा की। कहा, केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो देश के नागरिकों को हर माह 5 की जगह 10 किलो मुफ़्त राशन दिया जाएगा। खड़गे ने कहा, यह सरकार नौकरी नहीं देना चाहती। स्थायी रोजगार के अभाव में नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद हो गय़ा। बीजेपी की पुरानी कहानी सुन-सुनकर किसान, नवजवान और व्यापारी सहित हर वर्ग थक चुका है। इंडिया गठबंधन के लिए जन समर्थन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आने वाले समय में 140 करोड़ की जनता उन्हें 140 सीटों पर समेट देगी। चार चरण के चुनाव हो गए। भाजपा का झूठ जितना पहाड़ चढ़ना था चढ़ चुका है, अब उतरना शुरू हो गया है। 4 जून मीडिया की आज़ादी का भी दिन होगा। 9999999

लोकतंत्र बचाने का चुनाव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 2024 का यह चुनाव संविधान बचाने, लोकतंत्र बचाने और विचारधारा को बचाने का चुनाव है। एक तरफ गरीबों के लिए लड़ने वाली पार्टियां हैं तो दूसरी तरफ वह लोग, जो धर्म के आधार पर वोट मांग रहे हैं। अखिलेश ने कहा, पिछले 4 चरण के चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में है। देशवासियों ने पीएम मोदी की विदाई तय कर दी है। 4 जून को इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। भाजपा के लोग लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं। संविधान और न्याय जो हमारे लिए है, उसे भी खत्म करना चाहते हैं। हर इस्टीट्यूशन समाप्म करना चाहते हैं। बुंदेलखंड के लोग भाजपा को खंड-खंड कर देंगे, इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 79 सीटें जीत रहा है। क्यूटो (वाराणसी) में लड़ाई है।

000000000000

प्रातिक्रिया दे