फिर गुस्से में तेजप्रताप मंच से कार्यकर्ता को दिया धक्का

-मीसा भारती ने हाथ पकड़कर कराया शांत

(फोटो : तेज)

पटना। पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती के नामांकन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंच पर ही सोमवार को तेज प्रताप यादव ने एक कार्यकर्ता को जोरदार धक्का दे दिया। तेज प्रताप का यह रूप देख मंच पर मौजूद लोग हक्के बक्के रह गए। इसके बाद मंच पर मौजूद अन्य नेताओं ने मामले को संभाला और उस कार्यकर्ता को तुरंत पीछे ले गए। इस वाकये का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप ने अपने एक्स (एक्स) हैंडल पर ट्वीट कर सफाई भी दी और धक्का देने का कारण बताया है।

तेज ने एक्स लिखा है कि कि मेरा हाथ पहले से जख्मी है। इसी बीच मेरी मां और राजद प्रत्याशी डॉ. मीसा भारती के बीच आकर एक शख्स धक्का दे रहा था। आगे जाने के लिए मुझे धक्का देने पर मुझे असहाय दर्द हुआ। इस कारण उन्हें साइड करने के लिए मैंने हटाया। किसी को आहत करना मेरी मंशा नहीं थी। जनता मालिक मेरे लिए सर्वोपरि है। जनता का मान सम्मान ही हमारा कर्म है।

पहले भी की थी अभद्रता

आज की घटना से पहले पिछले साल अगस्त में गोपालगंज में एक कार्यकर्म के दौरान ऐसे ही उन्होंने एक कार्यकर्ता को धक्का दे दिया था। उसके बाद उसका गला दबाने लगे थे। उस वक्त भी वह अपनी मां राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद यादव के साथ थे। तेज प्रताप के इस बर्ताव का वीडियो उस वक्त खूब वायरल हुआ था। बाद में तेज प्रताप ने उस युवक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

000

प्रातिक्रिया दे