- हिमंत बिस्वा सरमा का दावा
मलकानगिरी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर के स्थान पर बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कर सकती है। ओडिशा के मलकानगिरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हिमंत ने मस्जिद के पुनर्निर्माण को रोकने के लिए जनता से भाजपा को 400 सीटें जिताने का आग्रह किया। हिमंता ने कहा कि लोग हमसे पूछते हैं कि हम 400 सीटें क्यों चाहते हैं। हमें 400 सीटें इसलिए चाहिए, क्योंकि कांग्रेस राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण करा सकती है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत में बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी न हो। यही कारण है कि हमें पीएम मोदी को 400 से अधिक सीटें देनी होंगी और उन्हें पीएम बनाना होगा।
मुसलमानों को अलग से आरक्षण देने नहीं देंगे
हिमंता ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए काम करती आयी है। हमारी सरकार का यह मानना है कि आरक्षण का लाभ सिर्फ SC/ST/OBC समाज को मिलना चाहिए। मुसलमानों के लिए अलग से आरक्षण देने का कांग्रेस का जो मंसूबा है, वो हम कभी भी साकार होने नहीं देंगे। मोदी जी के नेतृत्व में असम, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार महिलाओं को प्रति माह आर्थिक मदद देती है। ओडिशा में BJD सरकार ने महिलाओं की सहायता क्यों नहीं की? BJP की सरकार आते ही हम महिलाओं को 50,000 रुपए दिया जाएगा।
00000

