-एक्स पर ट्वीट कर साधा निशाना
पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदी भाषा की शब्दावली का पाठ पढ़ाया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा में आज लगभग 1.5 लाख शब्द बताये जाते हैं तथा अध्ययन की सभी शाखाओं में तकनीकी शब्दों को मिलाकर लगभग 6.5 लाख शब्द हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा, सबसे शब्द हैं:- पाकिस्तान,श्मशान, क़ब्रिस्तान,हिन्दू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद,मछली-मुगल, मंगलसूत्र,गाय-भैंस। पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए लालू ने कहा कि ऊपर की लिस्ट पहले दो चरणों के चुनाव होने तक की है। सातवें चरण तक इस लिस्ट में कुछ दो चार नाम और बढ़ सकते हैं। राजद चीफ ने व्यंग करते हुए कहा कि कि प्रधानमंत्री नौकरी-रोजगार,गरीबी- किसानी, महंगाई-बेरोजगारी, विकास-निवेश,छात्र-विज्ञान-नौजवान इत्यादि मुद्दे भूल गए हैं।
तेजस्वी ने भी साधा था निशाना
इससे पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के मुंह से मुद्दे यानि नौकरी, रोजगार, अमन भाईचारे की बात सुनना संभव नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि चार चीजें असंभव है। इनमें सूरज का पश्चिम से उगना, रेगिस्तान में मछली पकड़ना, आसमान में पेड़ लगाना और मोदी जी के मुँह से मुद्दे यानि नौकरी, रोजगार, प्रेम अमन व भाईचारे की बात सुनना।
0000000000

