भारत के सबसे गरीब नेताजी… महज 1700 रुपये की संपत्ति

  • एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने जारी किए हैं आंकड़े

नई दिल्ली। आमतौर पर राजनेताओं की जब बात होती है तो उनकी अमीरी का जिक्र भी होता है। देश में अधिकतर नेताओं के पास लाखों-करोड़ों रुपये की धन-दौलत है। देश में बहुत कम नेता ही ऐसे हैं जो आम आदमी जैसा जीवन जीते हों। हमारे देश में राजनेता रसूख वाले उस शख्स को कहा जाता है जिसके पास आलीशान घर, कार और प्रॉपर्टी हो। अकसर बात होती है नेताओं की धन-दौलत की, लेकिन उन नेताओं की बात बहुत कम होती है जो आम जन-जीवन जीते हैं और चर्चाओं में भी कम रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे उन नेताओं के बारे में जो सबसे गरीब हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने साल 2023 में एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में 28 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 4001 विधायकों का विश्लेषण किया गया था। इसके बाद भारतीय विधायकों की संपत्ति पर एक रिपोर्ट जारी की गई थी। आपको बता दें कि संपत्ति से जुड़े ये आंकड़े साल 2019, 2021, 2022 और 2023 की घोषणा के आधार पर हैं।

ये हैं सबसे गरीब विधायक

आपको जानकारी हैरानी होगी कि भारत में एक विधायक ऐसे भी हैं जिनके पास सिर्फ 1700 रुपये हैं। जी हां, बीजेपी विधायक निर्मल कुमार धारा के पास सिर्फ 1,700 रुपये की संपत्ति है। निर्मल कुमार धारा, पश्चिम बंगाल की इंदस सीट से विधायक हैं। 39 साल के निर्मल भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2021 विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली इंदस सीट से ही टीएमसी उम्मीदवार रुनु मेते को मात दी थी। निर्मल कुमार धारा पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने साल 2009 में बर्दवान विश्वविद्यालय से अग्रेंजी में एमए की डिग्री हासिल की थी। खास बात है कि उनके खिलाफ अब तक कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं हुआ है। साथ ही उनकी देनदारियां भी शून्य नजर आती हैं। राजनेता के साथ-साथ धारा पेशे से ट्यूटर भी हैं।

गरीब नेताओं में ये भी शामिल

सबसे कम संपत्ति के मामले में दूसरा स्थान ओडिशा के रायगढ़ से निर्दलीय विधायक मकरंद मुडुली का है। उनकी संपत्ति 15 हजार रुपये है। तीसरे स्थान पर पंजाब के फजिल्का से नरेंद्र पाल सिंह सौना (18,370 रुपये) और चौथे स्थान पर पंजाब के संगरूर से नरेंद्र कुमार भरज (24,409 रुपये), पांचवे झारखंड के जुगलसलाई से मंगल कालिंदी (30 हजार रुपये) है।

-0000

प्रातिक्रिया दे