-मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिया फैसला
(फोटो: देवेंद्र यादव)
कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद अब पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। देवेंद्र यादव पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भी हैं। देवेंद्र यादव कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। वह दो बार दिल्ली की बादली विधानसभा सीट से विधायक भी चुने जा चुके हैं। वर्ष 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में देवेंद्र यादव कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। देवेंद्र यादव कांग्रेस वोर्किंग कमेटी के भी परमानेंट सदस्य हैं। 2015 के चुनाव में वह बादली विधानसभा सीट से दूसरे नंबर पर थे जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर थे।
लवली ने क्यों दिया था इस्तीफा?
अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे में कहा था कि दिल्ली कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं है, लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रीय नेतृत्व ने फैसला लिया। उनका कहना था कि दिल्ली कांग्रेस के फैसले राष्ट्रीय नेतृत्व मंजूर नहीं कर रहा था।
0000

