‘शहजादे ने महाराजाओं का किया अपमान’

-कर्नाटक की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने साधा राहुल पर निशाना

बेलगावी (कर्नाटक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत के राजाओं और महाराजाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने राहुल पर तुष्टीकरण की राजनीति की खातिर नवाबों, निजामों, सुल्तानों और बादशाहों की ओर से किए गए अत्याचारों पर एक भी शब्द नहीं बोलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने विरासत कर मुद्दे पर भी कांग्रेस के खिलाफ हमला जारी रखा और कानून व व्यवस्था की स्थिति को लेकर कर्नाटक में पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों की संपत्तियां बढ़ाने पर काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस का शहजादा (राहुल गांधी) और उनकी बहन (प्रियंका गांधी वाड्रा) दोनों यह घोषणा कर रहे हैं कि अगर वे सत्ता में आए तो वे देश का एक्स-रे करेंगे।

राहुल-प्रियंका से पूछे सवाल

प्रधानमंत्री ने पूछा कि वे आपकी संपत्ति, बैंक लॉकर, जमीन, वाहनों, स्त्रीधन और महिलाओं के आभूषण, सोने, मंगलसूत्र का एक्स-रे करेंगे। ये लोग हर घर पर छापा मारेंगे और आपकी संपत्ति पर कब्जा करेंगे। कब्जा करने के बाद वे इसे पुन: वितरित करने की बात कर रहे हैं, वे उसे अपने प्रिय वोट बैंक को देना चाहते हैं। ..क्या आप इस लूट को होने देंगे? मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस को आगाह करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि इस इरादे को छोड़ दीजिए। जब तक मोदी जिंदा है, मैं इसे होने नहीं दूंगा। ..। यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टीकरण और वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए हमारा इतिहास और स्वतंत्रता संघर्ष लिखा, बल्कि आज भी कांग्रेस के शहजादे उस पाप को आगे बढ़ा रहे हैं। आपने कांग्रेस के शहजादे का हालिया बयान सुना होगा- वह कहते हैं कि भारत के राजा और महाराजा अत्याचारी थे।

00000

प्रातिक्रिया दे