‘वोट बैंक के भूखे लोगों ने किया है प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार’

-चुनावी रैली में पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस, सपा पर निशाना

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने दुनिया में चल रहे युद्ध का भी जिक्र किया। इमलाई गांव के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस और सपा ने ठुकरा दिया था। वोट बैंक के भूखे लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया। उन्हें बाबरी का केस लड़ने वालों से सीखना चाहिए था। इससे भी उनका मन नहीं भरा, इसलिए ये आये दिन राममंदिर और सनातन आस्था को गाली दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रामनवमी पर प्रभु श्रीराम का भव्य सूर्य तिलक हुआ। जब पूरा देश राममय है तो समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों को पाखंडी कहते हैं। इंडी गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं।

सामाजिक न्याय के लिए दिन रात काम कर रहा मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें सामाजिक न्याय के नाम पर एससी, एसटी और ओबीसी को धोखा देती रही हैं। मगर ज्योतिबा फुले, बाबा साहब अंबेडकर और चौधरी चरण सिंह के सामाजिक न्याय का सपना पूरा करने के लिए मोदी दिन रात काम कर रहा है। इंडी गठबंधन वालों की सरकार में यूपी की पहचान पिछड़े राज्य के रूप में होती थी। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “साल 2024 का चुनाव यह सिर्फ सांसद चुने जाने का चुनाव नहीं है, यह देश का चुनाव है, देश के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। आने वाली पीढ़ी के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला चुनाव है, यह चुनाव आने वाले पांच साल में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है।

999999999

पाक पर बोला हमला

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर हमला बोला. उन्होंने कहा, “आज दुनिया के कितने ही देशों की स्थिति बहुत खराब है। कई देश दिवालिया हो रहे हैं. हमारा एक पड़ोसी देश, जो आतंक का सप्लायर था, वह अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। ऐसे हालातों में हमारा भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है। दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। अमेरिका और दुनिया में भारत की वाह-वाही हो रही है। यह आपकी एक वोट की ताकत से हुआ है। “

00000000000

प्रातिक्रिया दे