अंतरिक्ष में भी भेज सकते हैं आप अपने परिजनों की अस्थियां

इंग्लैंड की महिला की अंतिम इच्छा की गई है पूरी

-भारतीय रुपयों में आता है करीब 3 लाख खर्च

(फोटो : राख)

लंदन। इंसान जैसे-जैसे तकनीक में आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे उसकी इच्छाएं भी बढ़ती गईं. पहले जब एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए साधन मौजूद नहीं थे। तब गंगा जी से बहुत दूर रहने वाले लोगों की इच्छा होती थी कि उनकी मौत के बाद उनकी अस्थियों को गंगा जी में विसर्जित किया जाए। लेकिन अब कुछ इंसान चाहते हैं कि उनकी मौत के बाद उनकी अस्थियों के स्पेस में छोड़ दिया जाए। सबसे बड़ी बात की ये सुविधा मौजूद भी है। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि अंतरिक्ष में अस्थिया छोड़ने का खर्च कितना आता है।

स्पेस में किसने भेजी अस्थियां

हाल ही में ऐसा इंग्लैंड में हुआ। दरअसल, यहां रहने वाली एलिजाबेथ नाम की महिला ने अपनी मृत्यु से पहले अपने पति से ये इच्छा जाहिर की थी कि उनकी मौत के बाद उनकी अस्थियों को स्पेस में छोड़ दिया जाए। इसके लिए जिंदा रहते हुए ही एलिजाबेथ ने ऑरा फ्लाइट्स नाम की एक कंपनी के साथ करार कर लिया था कि उनकी मौत के बाद उनकी और उनकी बिल्ली की अस्थियों को पृथ्वी से एक लाख फीट ऊपर स्पेस में छोड़ दिया जाए।

कितना आया खर्च

साल 2022 में पता चला कि एलिजाबेथ जो घूमने की बहुत शौकीन हैं उन्हें दिल की बीमारी है। इसी साल उनका 72वां जन्मदिन था। अपने जन्मदिन के कुछ महीनों के भीतर ही उनकी मौत हो गई. एलिजाबेथ की मौत के बाद उनके परिजनों ने ऑरा फ्लाइट्स से संपर्क किया और उन्हें उनकी अस्थियों को स्पेस में छोड़ने के लिए कहा. साल 2023 के जनवरी महीने में कंपनी ने स्ट्रैटोस्फेरिक गुब्बारे द्वारा एलिजाबेथ और उनकी एक पालतू बिल्ली के शरीर की राख को अंतरिक्ष में छोड़ दिया। इस पूरे प्रोसेस के लिए लगभग 2950 डॉलर का खर्च आया। भारतीय रुपयों में ये लगभग 3.10 लाख रुपये होते हैं। आपको बता दें, एलिजाबेथ की राख को उनकी एक तस्वीर के साथ स्पेस में छोड़ा गया।

000

प्रातिक्रिया दे