—
इंट्रो
लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी गर्मी तेज हो गई है। कांकेर में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने । इधर, राजनांदगांव प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल की नामांकन रैली में शामिल हाेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरण दास महंत ने दल बदलने वाले नवीन जिंदल को आड़े हाथोें लिया।
महंत बिफरे, कहा : बुरे समय में जो पार्टी छोड़ रहे उनकी न हो कभी वापसी
0 जिंदल को भी लिया आड़े हाथों, कहा : ऐसे लोगों को जूता मारना चाहिए
राजनांदगांव। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की नामांकन रैली में यहां शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरण दास महंत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जो लोग पार्टी के बुरे समय में साथ छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं, उन्हें अच्छा समय आने पर पार्टी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। श्री महंत ने उद्योगपति एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे नवीन जिंदल को आड़े हाथोें लेते कहा कि ऐसे लोगों को जूता मारना चाहिए।
जनसभा को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष डाॅ. महंत ने यह भी कहा कि भाजपा के लोग प्रदेश के कांग्रेसियों को फोन कर अपने दल में आने का खेल कर रहे हैं। राजनांदगांव लोकसभा के मौजूदा एवं पूर्व विधायकों से भी दल बदलने के लिए संपर्क किया जा रहा है। कुछ पैसे वालाें को भी पार्टी में शामिल कराने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने नवीन जिंदल द्वारा भाजपा प्रवेश किए जाने को लेकर कहा कि श्री जिंदल ने रायगढ़ इलाके में नान और खदान को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने श्री जिंदल को चढ़ाकर रखा हुआ था। ऐसे लोगों को तो जूता मारना चाहिए। संबोधन के दौरान श्री महंत ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से यह आग्रह भी किया कि वे अगली बार सीएम रहे या न रहे अपितु कोई और रहे, लेकिन बुरे समय में पार्टी का साथ छोड़ने वाले नेताओं की घर वापसी नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो लोग कांग्रेस को वोट नहीं देंगे।
0 लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी : बघेल
राजनांदगांव लोकसभा से अपना नामांकन दाखिल करने बाद सभा काे संबोधित करते पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि देश में संविधान को बचाना है तो भाजपा को हराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार क्षेत्रीय पार्टियों और विपक्षी दलों को समाप्त करने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर कर जेल में डालने का काम कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि चार महीने में ही जनता त्रस्त हो गई है। जितने वादे किए उनको पूरा नहीं किया, गरीब परिवारों को मिलने वाले राशन में भी कटौती कर दी। उन्होंने कहा कि नमक, चना मिलना भी साय-साय बंद हो जाएगा।
0 ऐसे भाषा का उपयोग गलत
श्री महंत जिस पद पर हैं, उन्हें ऐसी भाषा का उपयोग करना शोभा नहीं देता। राजनीति में मर्यादा और सूचिता का ध्यान रखना चाहिए। रही बात कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश की तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प से प्रभावित होकर पूरा देश उनके साथ जुड़ रहा है।
—मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद
999999999999999
कांग्रेसियों ने 5 साल तक प्रदेश की जनता के साथ किया धोखा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने भरी हुंकार
कांकेर। कांकेर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी का चुनाव है। नरेंद्र मोदी 10 साल तक प्रधानमंत्री के रूप में सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। इसको मूल मंत्र मानते हुए देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबका विकास किया है। सभी चाहते हैं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। आप लोगों को कांकेर से भोजराज नाग को जिताकर भेजना होगा। भोजराज नाग सरपंच से जन सेवा शुरू किए और जनपद अध्यक्ष व विधायक के रूप मे सेवा कर चुके हैं। अब सासंद के रूप में क्षेत्र का विकास करेंगे। आप सबका बहुमूल्य वोट 26 को कमल छाप में बटन दबाकर मिलेगा। कांग्रेसियों को मजा चखाना है। पिछले 5 साल तक छग के जनता के साथ धोखा किया। बड़े विश्वास छग के जनता ने किया था, बहुंत बड़ा जनादेश दिया था, लेकिन 5 साल में एक भी वादा को पूरा नहीं किया। पूरे छग को लूटने का काम किया। छग को नक्सल का गढ़ बना दिया, अपराध का गढ़ बना दिया।
बॉक्स..
कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता और अधिकारी जेल में
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शराब, रेत में भ्रष्टाचार, कांग्रेस के बड़े बड़े नेता और जो अधिकारी सहयोग किए, वो आज जेल में है। एक साल बाद भी उनकी बेल नहीं हो रही है। सब जेल में है और दुर्भाग्य की बात यह है कि 5 साल तक मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल उनके ऊपर भी एफआईआर हुई है। महादेव सट्टा एप जुए की लत में प्रदेश के युवाओं को लगा दिया और प्रोटेक्शन मनी लेकर सट्टा खिलवाया। छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी 11 सीटे जीत रही है। कांग्रेस अपने अस्तित्व पर आए संकट के लिए चुनाव लड़ रही है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस को कहीं कोई जन समर्थन नहीं मिल रहा है।
0000000

