कांग्रेस की ‘सीटों’ पर उद्धव गुट ने घोषित किए उम्मीदवार

  • महाविकास अघाड़ी में दरार

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया। घोषित सीटों में कई सीटें ऐसी हैं जिन पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारना चाहती थी, लेकिन इन पर उद्धव की शिवसेना ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। इन सीटों में सांगली और मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट है। उद्धव ठाकरे यूबीटी ने मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से अनिल देसाई के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस इस सीट से वर्षा गायकवाड़ को उतारना चाहती थी। बता दें कि बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर पहले से ही नाराज चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि उद्धव शिवसेना के साथ गठबंधन अब अस्तित्व में नहीं है। एमवीए कल सीटों की घोषणा करती उससे पहले ही आज उद्धव गुट ने ऐलान कर दिया। इस बीच संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. फिलहाल 17 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है।

999

शरद पवार कांग्रेस और उद्धव से नाराज

मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में 4 सीटों पर उद्धव गुट के प्रत्याशी उतारने से टिकट की उम्मीद कर रहे कांग्रेस नेता नाराज हो गए हैं। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी संकट में नजर आ रहा है। शिवसेना उद्धव गुट ने बुधवार को 17 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इनमें 3 सीटों पर कांग्रेस के दावेदार टिकट का इंतजार कर रहे थे। इस ऐलान से शरद पवार नाराज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा है कि हमारे सहयोगी गठबंधन धर्म नहीं निभा रहे हैं।इधर, टिकट के ऐलान के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय निरूपम भी नाराज हैं, वे मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से लोकसभा लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें खुद राहुल गांधी ने टिकट का भरोसा दिया था। उद्धव गुट ने यहां अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया, जिन्हें खिचड़ी घोटाले में ईडी ने समन भेजा है। मुंबई साउथ-सेंट्रल और सांगली सीटों पर भी कांग्रेस के नेता टिकट मिलने की उम्मीद कर रहे थे।

0000

प्रातिक्रिया दे