- मुलायम की पोती की राजनीति में एंट्री
(फोटो : अदिति)
लखनऊ। यूं तो सैफई परिवार की तीन पीढ़ियां सियासत की ऊंचाइयां छू चुकी हैं, लेकिन अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव भी राजनीति का ककहरा सीख रही हैं। कुसमरा में आयोजित सम्मेलन में वे कार्यकर्ताओं के बीच नजर आईं। मां डिंपल यादव के हर शब्द को वे गौर से सुनती और समझती रहीं। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं 22 वर्ष की अदिति चाहतीं तो मंच पर मां डिंपल यादव के साथ भी बैठ सकती थीं। लेकिन उन्होंने अपनी जगह नीचे कार्यकर्ताओं के बीच बनाई। कुछ महिला कार्यकर्ताओं के बीच वे सादगी से बैठीं नजर आईं। या यूं कहें कि कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर वे उनसे जुड़ने की कोशिश करती नजर आईं। कारण चाहे जो भी हो लेकिन लोगों के बीच अदिति यादव के राजनीति में आने की चर्चाओं ने जोर जरूर पकड़ लिया है।
–9999999999
सपा से अलग होंगी पल्लवी, 3 सीटों पर लड़ने का ऐलान
- अपना दल कमेरावादी की हैं पटेल
(फोटो : पल्लवी)
लखनऊ। सपा विधायक पल्लवी पटेल समाजवादी पार्टी से अलग होकर चुनाव लड़ेंगी। उनकी पार्टी अपना दल कमेरावादी ने प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि हम शुरू से ही इंडिया गठबंधन में हैं। गठबंधन की बैठकों में शामिल होते रहे हैं और हमारी पार्टी ने फूलपुर, कौशांबी और मिर्जापुर सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। पल्लवी पटेल इन्हीं में से किसी सीट पर चुनाव लड़ेंगी। कृष्णा पटेल ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव से ही सपा के साथ गठबंधन में हैं और इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। अब इन तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा करते हैं। हम इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं से संवाद करने का प्रयास कर रहे हैं अभी तक कोई बात नहीं हो सकी है। पल्लवी समाजवादी पार्टी के सिंबल से सिराथू कौशांबी सीट से विधायक हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत की थी। उन्होंने पार्टी द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इनमें पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों) की अनदेखी की गई है। इसके बाद से ही उनके सुर बगावती ही रहे और अब उन्होंने सपा से अलग हटकर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है।
0000

