पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय, दानिश व पटेल ने ने भी थामा हाथ

  • लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियों में मची हुई है उथल-पुथल

(फोटो : पीटीआई)

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए कुछ अच्छी खबरे हैं। बिहार के बाहुबली नेता पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकारी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया है, वहीं बसपा के निलंबित अमरोहा लोकसभा सांसद दानिश अली तथा भाजपा के मुख्य सचेतक 3 बार के मांडू विधायक जेपी पटेल ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

पप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ‘जन अधिकार पार्टी’ और पप्पू यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पप्पू यादव एक कद्दावर नेता हैं, वे आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व, नीतियों और दिशा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। वे ‘जन अधिकार पार्टी’ का भी कांग्रेस में विलय कर रहे हैं, ये विलय साधारण नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक है। कांग्रेस में विलय के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज से आजीवन कांग्रेस के साथ हैं। देश के भविष्य राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना लक्ष्य है। युवा, किसान, महिला, वंचित समाज को न्याय दिलाना संकल्प है। पप्पू यादव (राजेश रंजन) पूर्णिया से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पप्पू यादव इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार हो सकते हैं।

9999999999999999

विभाजनकारी शक्तियों से लड़ने थामा हाथ : दानिश

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियों में उथल-पुथल मची हुई है। अमरोहा लोकसभा सांसद दानिश अली कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दानिश अली को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। दरअसल, दानिश अली की कांग्रेस से नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही थीं। इसी के चलते उन्हें बसपा ने निलंबित किया गया था। दानिश अली ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि आज देश के जो हालात हैं, वो किसी से छिपी नहीं है, एक तरफ विभाजनकारी शक्तियां हैं। दूसरी तरफ देश के गरीब, वंचित, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले लोग हैं। इसलिए मैंने ये फैसला लिया है और कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

999999

झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका

(फोटो : पटेल)

रांची। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के मुख्य सचेतक जेपी पटेल ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जेपी पटेल 3 बार से मांडू से विधायक हैं। भाजपा हजारीबाग के इलाके में महतो वोटर को साधने के लिए इन्हें विधायक दल का नेता बनाना चाहती थी लेकिन पार्टी के अंदर विरोध के बाद इन्हें मुख्य सचेतक बनाया गया पर उन्होंने चुनाव से ठीक पहले भाजपा का साथ छोड़ दिया। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस हजारीबाग के लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा उम्मीदवार खोज रही है, ऐसे में जेपी पटेल का पार्टी में शामिल होना उन्हें लोकसभा का टिकट भी दिला सकती है और वो हजारीबाग से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं।

00000000000000000000000000000

प्रातिक्रिया दे