-झारखंड में चुनाव से पहले झामुमो को बड़ा झटका
(फोटो : भाभी)
रांची। झारखंड में जेएमएम को बड़ा झटका लगा है। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हो गईं। सीता तीन बार की विधायक सीता मौजूदा समय से जामा सीट से विधायक हैं। शिबू सोरेन के दिवंगत बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता पहले भी हेमंत सोरेन सरकार पर कई आरोप लगा चुकी हैं। सीता के इस्तीफे को झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। शिबू सोरेन के बाद दुर्गा सोरेन ही उनके स्वाभाविक उत्तराधिकारी माने जा रहे थे, लेकिन उनके आकस्मिक निधन के बाद हेमंत सोरेन पिता की विरासत संभालने आगे आए थे। सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव थीं और संथाल परगना के जामा क्षेत्र से विधायक चुनी गई थीं।
विकास से कोसों दूर है झारखंड’
भाजपा ज्वाइन करने के बाद सीता ने कहा, आज हम विशाल परिवार में शामिल हो रहे हैं। जिस तरह से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के कार्य हो रहे हैं उससे हर कोई उनके भाजपा परिवार में जुड़ रहा है। मैंने भी झारखंड में कई संघर्ष किए. 14 साल झारखंड मुक्ति मोर्चा में रही। मेरे ससुर शिबू सोरेन और पति दुर्गा सोरेन की अगुआई में अलग राज्य बना। लेकिन जिस मुकाम तक पहुंचना चाहिए था, वो हासिल नहीं हो पाया। झारखंड आज भी विकास से कोसों दूर है। हमें झारखंड बचाना है और न्याय दिलाना है, इसलिए मैं मोदी जी के परिवार में शामिल हुई हूं।
00000

