येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

बेंगलुरु। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पॉक्सो कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि येदियुरप्पा ने दो फरवरी को एक बैठक के दौरान उसकी बेटी का यौन शोषण किया था। वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की की मां ने पहले भी विभिन्न लोगों के खिलाफ 50 से अधिक शिकायतें दर्ज करा चुकी है। वहीं कई लोग उसे मानसिक रूप से बीमार भी बता रहे हैं।

00000

प्रातिक्रिया दे