- लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में चल रहा आने-जाने का दौर
- हरियाणा में है लोकसभा की 10 सीटें
(फोटो : सांसद)
चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा के हिसार ने भाजपा के लोकसभा सांसद ब्रिजेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सांसद बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह के बेटे हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद बृजेंद्र सिंह ने कहा, ‘बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। मैं पीएम और पार्टी का भी आभारी हूं की 5 साल के लिए मुझे मौका दिया। लेकिन राजनीतिक मसले थे जिनकी वजह से मैं असहज था, कई मसले थे किसानों का भी मसला था।
सभी सीटों पर जीती भाजपा
हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं। बात 2019 के लोकसभा चुनावों की करें तो भाजपा ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हिसार से भाजपा के कैंडिडेट बृजेंद्र सिंह 314068 वोटों से चुनाव जीते थे। 2019 के लोकसभा चुनावों में नौकरशाह से नेता बने बृजेंद्र सिंह ने जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और भव्य बिश्नोई जो उस समय कांग्रेस के साथ थे उन्हें हराकर हिसार लोकसभा सीट जीती थी।
आईएएस की नौकरी छोड़ उतरे थे चुनावी दंगल में
वह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं और आईएएस की नौकरी छोड़कर चुनावी दंगल में उतरे थे। पूर्व बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह के पिता बीरेंद्र सिंह 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे। वह पांच बार 1977, 1982, 1994, 1996 और 2005 में उचाना से विधायक चुने गए और तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। बीरेंद्र सिंह 1984 में हिसार लोकसभा क्षेत्र से ओमप्रकाश चौटाला को हराकर सांसद बने थे।
खड़गे से की मुलाकात
हिसार से भाजपा सांसद चौधरी बृजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया (एक्स) पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘मैंने राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी बृजेंद्र और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह लगातार हरियाणा में भाजपा को जजपा से गठबंधन तोड़ने की बात कर रहे थे। इस्तीफे की घोषणा करने के बाद बृजेंद्र सिंह अपने पिता बीरेंद्र सिंह के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे थे।
टिकिट कटने की संभावना
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जिसमें कई नेताओं को पहली बार मौका मिला है, वहीं कई पुराने सांसदों का टिकट कट गया। हरियाणा को लेकर भाजपा उम्मीदवारों की अभी कोई लिस्ट नहीं आई है, लेकिन चर्चा यह है कि पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं, जिसमें बृजेंद्र सिंह की टिकट कटने या फिर उनकी इच्छा के मुताबिक सीट न मिलने की बात सामने आ रही है। इन हालातों को देखते हुए बृजेंद्र ने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया।
9999999999
इधर, राजस्थान में कटारिया, यादव समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल
(फोटो : नेता)
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस के 9 बड़े नेताओं ने बीजेपी जॉइन कर ली है। अशोक गहलोत कैबिनेट में मंत्री रहे लालचंद कटारिया और राजेंद्र यादव ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदी में जयपुर में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. लालचंद कटारिया एक वरिष्ठ जाट नेता हैं और अशोक गहलोत सरकार में कृषि और पशुपालन मंत्री रह चुके हैं। कटारिया मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय कैबिनेट का भी हिस्सा रहे हैं। राजेंद्र यादव भी गहलोत कैबिनेट में गृह राज्य मंत्री रहे थे और उनके पास गृह राज्य मंत्रालय था। इनके अलावा, पूर्व कांग्रेस विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी बैरवा, पूर्व निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व राज्य पार्टी प्रमुख सेवा दल सुरेश चौधरी, रामपाल शर्मा और रिजु झुनझुनवाला सहित अन्य नेता भी राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए हैं।
000000

